अधिवक्ता संघ के 12 पदों पर चुनाव के लिए 25 लोगों ने नामांकन किया है। मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। 19 दिसंबर को नाम वापसी होगी।
अधिवक्ता संघ भवन में 12 बजे से तीन बजे तक नामांकन प्रक्रिया पूरी कराई गई। 19 दिसंबर को पर्चा वापसी की तिथि निर्धारित है। 30 दिसंबर को मतदान होना है। नामांकन के अंतिम दिन अध्यक्ष पद के लिए जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, बृजेश कुमार श्रीवास्तव एवं हुबेदार पटेल ने नामांकन किया। महामंत्री पद पर आलोक कुमार विश्वकर्मा, अवनींद्र दूबे एवं नंदलाल यादव ने नामांकन किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रमेश प्रताप सिंह, संजीव चौधरी, उपाध्यक्ष के दो पद (10 वर्ष से अधिक अनुभव) पर अशोक कुमार मिश्रा, जितेंद्र प्रताप यादव, राजेश कुमार पटेल, उपाध्यक्ष के एक पद (10 वर्ष से कम अनुभव) पर बलराम यादव, प्रेम चंद्र, कोषाध्यक्ष पद पर संदीप श्रीवास्तव, सतीश कुमार, संयुक्त सचिव प्रकाशन पर अविनाश कुमार, संयुक्त सचिव पुस्तकालय पर बाल कुमार, संयुक्त सचिव प्रशासन पर अनुराग श्रीवास्तव ,राम सिंह पटेल, आय व्यय निरीक्षक पद पर अनिल कुमार ने नामांकन किया। चुनाव संचालन समिति के दिनेश चंद्र सिन्हा, केदार नाथ यादव, ब्रह्मदेव शुक्ल, अशोक कुमार श्रीवास्तव, हरनायक तिवारी की उपस्थिति में नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई।