फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   228 kilns operating illegally

अवैध रूप से संचालित ह रहे 228 भट्ठे

Sun, 08 May 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
228 kilns operating illegally
जौनपुर। बिना रायल्टी जमा किए ही जनपद में 228 ईंट भट्ठे संचालित हो रहे हैं। ऐसे में इनके मालिकों के खिलाफ खनन विभाग प्रशासन के साथ मिलकर अभियान चलाएगा। इनपर दस करोड़ रुपये की रायल्टी बकाया है।
विज्ञापन

जनपद में 601 ईंट भट्ठा संचालित हैं। इनमें से 228 ईंट भठ्ठा मालिकों ने 10 करोड़ रुपये की रायल्टी जमा नहीं की है। ऐसे में अवैध माने जा रहे। रायल्टी जमा नहीं करने वाले भट्ठा संचालकों के खिलाफ अभियान चलाने का निर्णय प्रशासन ने लिया है। अप्रैल में खनन विभाग ने प्रशासन की मदद से अभियान भी शुरू किया लेकिन बकायेदारों द्वारा मोहलत मांगने पर अभियान को रोक दिया गया। मगर, कुछ को छोड़ किसी ने रायल्टी जमा नहीं की। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने रायल्टी नहीं जमा करने वाले भट्ठा संचालकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसडीएम के नेतृत्व में टीम गठित की है। टीम में खनन निरीक्षक भी शामिल किए गए हैं। जिला खनन अधिकारी विनीत सिंह ने बताया कि 10 करोड़ की रायल्टी का बकाया है। ऐसे में ईंट भट्ठों को चिह्नित कर लिया गया है। जिलाधिकारी ने 31 मई तक विशेष अभियान चलाने का आदेश दिया है। साथ ही किस दिन किस क्षेत्र में अभियान चलाया जाएगा, यह भी तय कर दिया है।
विज्ञापन

किस दिन किस तहसील में चलेगा अभियान
जौनपुर। जिला खनन अधिकारी विनीत सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी ने अभियान चलाने के लिए रोस्टर तय किया है, जिसके मुताबिक सदर तहसील में सोमवार के दिन अभियान चलाया जाएगा। मड़ियाहूं में मंगलवार, मछलीशहर क्षेत्र में बुधवार, शाहगंज में बृहस्पितवार, केराकत में शुक्रवार और बदलापुर में शनिवार को ईंट भट्ठा मालिकों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान संबंधित तहसील के उपजिलाधिकारी और खनन अधिकारी की अगुवाई में गठित टीम द्वारा चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed