{"_id":"649b253124acec7bf105b47f","slug":"222-teachers-transferred-787-came-from-other-districts-jaunpur-news-c-193-1-svns1037-1623-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: 222 शिक्षकों का तबादला, 787 दूसरे जिलों से आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: 222 शिक्षकों का तबादला, 787 दूसरे जिलों से आए
विज्ञापन
शासन स्तर से शुरू की गई गैर जनपद तबादला नीति के तहत जिले से 222 शिक्षकों को अलग-अलग जनपदों में तबादला किया गया है। विभिन्न जनपदों से जौनपुर में आने वालों की संख्या 787 है। यानी जनपद को 550 से अधिक शिक्षक जिले को अतिरिक्त मिल जाएंगे। इन शिक्षकों की बदौलत जिले के परिषदीय स्कूलों में शिक्षक-छात्र अनुपात को दुरूस्त करने में काफी मदद मिलेगी।
जिले के 2807 परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालय संचालित होते हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक के कुल 9345 पद सृजित हैं, जिसमें से 7918 की तैनाती है। यानी 1427 रिक्त है। इसी तरह प्राथमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक के 1677 पदों के सापेक्ष 1198 की तैनाती है और 479 पद रिक्त हैं। उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 2599 सहायक अध्यापकों के सापेक्ष 2628 की तैनाती है, यानी यहां 29 अधिक हैं। उच्च प्राथमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक के 490 पदों के सापेक्ष 40 ही हैं। यानी 450 पद सहायक अध्यापकों से भरे गए हैं। बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल ने बताया कि जनपद के 222 शिक्षकों के तबादले और 787 शिक्षकों के आने से शिक्षक छात्र अनुपात को ठीक करने में काफी मदद मिलेगी। 1762 शिक्षक और मिल जाएंगे तो जिले में अनुपात पूर्ण हो जाएगा। उन्होंने बताया कि शिक्षकों, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के जरिए गुणवत्तायुक्त शिक्षा देने के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है। निपुण लक्ष्य का भी कार्यक्रम चल रहा है। जुलाई में स्कूल खुलने पर गुणवत्तायुक्त शिक्षा पर विशेष जोर रहेगा।