{"_id":"58d6caa74f1c1b1a191a2a9d","slug":"22-bonded-laborers-freed-from-the-kiln","type":"story","status":"publish","title_hn":"भट्ठे से मुक्त कराए 22 बंधुआ मजदूर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भट्ठे से मुक्त कराए 22 बंधुआ मजदूर
jaunpur
Updated Sun, 26 Mar 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
इंट भट्टे से मुक्त कराए गए मजदूर।
- फोटो : jounpur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय थाना क्षेत्र के अलापुर गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर छापा मारकर तहसील प्रशासन और श्रम विभाग के अधिकारियों ने 22 बंधुआ मजदूरों को मुक्त कराया। पुलिस ने श्रम प्रवर्तन अधिकारी की तहरीर पर भट्ठा मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मीरगंज थाना के अलापुर गांव मे ईंट भट्ठे पर दोपहर बाद पहुंची पुलिस ने पहले से बंधक बनाये गये 22 मजदुरंो को मुक्त कराया। इन्हे दो माह से बंधक बनाकर रखने की शिकायत किसी ने श्रम विभाग के अधिकारी से की थी।
श्रम प्रवर्तन अधिकारी एसएन सिंह, नायब तहसीलदार एसके शुक्ला, थानाध्यक्ष मीरगंज योगेन्द्र सिंह को लेकर ईट भट्ठा पर पहुंच गए। जहां 22 मजदूर मिले। मजदूरंो ने बताया की हम सब बिलासपुर के है उन्हें दो माह से मजदूरी नहीं दी गई है। सबको जबरदस्ती रोक कर काम कराया जा रहा है। पुलिस ने थाने में सभी मजदूरों से पूछताछ की। पुलिस ने ईंट भट्ठा संचालक जंघई निवासी मुकुन्दी यादव के खिलाफ बंधुवा मजदूर निवारण अधिनियम व दलित उत्पीड़न का केस दर्ज किया है।