फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   21st Century Women Will: Prof. Rita Bahuguna

21वीं सदी महिलाओं की होगी : प्रो. रीता बहुगुणा

Mon, 26 Oct 2020 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 11:50 PM IST
विज्ञापन
21st Century Women Will: Prof. Rita Bahuguna
करंजाकला। पूविवि की ओर से मिशन शक्ति के तहत रविवार को महिला सुरक्षा सम्मान स्वावलंबन और समाज की भूमिका पर वेबिनार हुआ। इसमें मुख्य वक्ता के तौर पर सांसद प्रो. रीता बहुगुणा जोशी शामिल हुईं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज पुरुष और महिला के बीच हर क्षेत्र में काफी विसंगतियां है। महिलाओं को शिक्षित और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की जरुरत है। सरकार मिशन शक्ति के तहत पूरे देश को यह संदेश देना चाहती है कि बेटी देश की पूंजी हैं। पीएम मोदी ने अर्द्धसैनिक बलों में महिलाओं की भर्ती कर उनके आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त किया है, ऐसे ही अन्य माध्यमों से महिलाओं के उत्थान का प्रयास हो रहा है। उन्होंने 21वीं सदी महिलाओं की है ऐसे में हमें अपने आप को और मजबूत बनाना होगा।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने वैदिक काल से लेकर अब तक महिलाओं की दशा और दिशा पर विस्तृत चर्चा की। सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ अधिवक्ता किरन सिंह ने कहा कि महिलाओं को जागरूक किए बिना उन पर अपराध को रोकना असंभव है। वेबिनार में भारत सरकार के बाल विकास मंत्रालय के तकनीकी विशेषज्ञ परवेश शाह, उम्मीद काउंसिलिंग एंड कंसल्टिंग सर्विसेज की निदेशक सलोनी प्रिया, प्रो. अजय प्रताप सिंह, डॉ विनीता सिंह, डॉ. जया शुक्ला, डॉ. प्रियंका, डॉ. नीतीश, करुणा, डॉ. धीरेंद्र चौधरी, डॉ शशिकांत अवनीश, प्रो .मानस पांडेय, प्रो. देवराज, प्रो. राम नारायण आदि रहे। संचालन कार्यक्रम समन्वयक मिशन शक्ति डॉ. जाह्नवी श्रीवास्तव, स्वागत डॉ. जगदेव और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. राकेश यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन
जलालपुर/सिंगरामऊ। मिशन शक्ति के अंतर्गत राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय परिसर में चल रहे नौ दिवसीय बालिका आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन रविवार को हुआ। इस मौके पर छात्राओं ने रैली निकाली। कार्यक्रम संयोजक कैप्टन सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि शिविर में महाविद्यालय के एनसीसी, एनएसए व रेंजर्स समेत 105 छात्राओं ने भाग लिया। मार्शल आर्ट प्रशिक्षक प्रदीप कुमार प्रजापति ने आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह, डॉ. रवि सिंह, विद्या, दीक्षा बरनवाल, आरची सिंह, मोहिनी शर्मा, खुशबू, सुक्रती यादव, रिया सिंह आदि उपस्थित रहे। उधर, कुटीर महाविद्यालय चक्के में चल रहे शिविर का भी समापन हुआ। इसमें इंटर कॉलेज, बालिका विद्यालय के शिक्षकों व प्रधानाचार्य धर्मेंद्र दुबे व प्रधानाध्यापक राघवेंद्र कुमार दुबे की उपस्थिति में महाविद्यालय के प्राचार्य मेजर रमेशमणि त्रिपाठी ने महिला सुरक्षा के लिए शपथ दिलाई। कहा कि महिला सुरक्षा के लिए आज ली गई शपथ को समाज को लोगों को जागरूक करने तक पहुंचाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed