{"_id":"5c533f42bdec22102e65cfed","slug":"21548959554-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम और नायब तहसीलदार की निगरानी कराई गई परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम और नायब तहसीलदार की निगरानी कराई गई परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मछलीशहर। नगर स्थित फौजदार इंटर कालेज केंद्र पर गुरुवार को डीएलएड की उपजिलाधिकारी जेएन सचान की देखरेख में परीक्षा कराई गई। नकल की शिकायत मिलने पर डीएम ने तुरंत राजस्व कर्मियों की टीम को ड्यूटी में लगा दिया। परीक्षा की सूचिता के लिए सभी 14 कमरों में अमीन व लेखपालों को तैनात कराई गई। डीएम के निर्देश पर सभी केंद्रों की निगरानी बढ़ा दी गई है।
डीएलएड की परीक्षा 31 जनवरी से 2 फरवरी तक परीक्षा होनी है। परीक्षा में नकल की शिकायत होने पर जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसील के राजस्व अधिकारी उक्त परीक्षा केंद्र पर पहुंच गए। वहां पर कक्ष निरीक्षकों के साथ लगातार परीक्षा कक्षों में राजस्व कर्मियों को लगाकर परीक्षा कराई गई। परीक्षा केन्द्र पर नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए संग्रह अमीन जय सिंह, राजवंत यादव, सुभाष चन्द्र, मो.ईदू, संजय सिंह, छोटेलाल, श्रीप्रकाश खरवार एवं लेखपाल दुर्गेश कुमार यादव, संदीप कुमार सिंह, स्वदेश कुमार पांडेय, बाबुल अली, चन्द्र प्रकाश, राजाराम की तैनाती की गई है। इसके अतिरिक्त उपजिलाधिकारी जेएन सचान एवं नायब तहसीलदार सन्तोष शुक्ला पूरे समय परीक्षा केंद्र पर उपस्थित रहे। एसडीएम का कहना है कि परीक्षा केंद्र पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं मिली। शिकायत के आधार पर परीक्षा केन्द्र में व्यवस्था में परिवर्तन करते हुए राजस्व कर्मियों को तैनात किया गया। परीक्षा केंद्र में बाहरी व्यक्ति का प्रवेश होने पर उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।