फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ हड़ताल पर रहे कर्मचारी

मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ हड़ताल पर रहे कर्मचारी

Wed, 09 Jan 2019 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ हड़ताल पर रहे कर्मचारी
फोटो -
विज्ञापन

हड़ताल पर रहे कर्मचारी, नहीं खुले दफ्तरों के ताले
कलेक्ट्रेट में धरना देकर मजिस्ट्रेट को सौंपा बारह सूत्रीय मांग पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
जौनपुर। कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को केंद्र सरकार की जन विरोधी एवं मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ कर्मचारियों ने मंगलवार को कार्यबहिष्कार कर धरना दिया। धरने में राज्य कर्मचारी महासंघ के सभी घटक संगठन, बैंकों के संगठन, डाकघर, बीएसएनएल, आंगनबाड़ी संघ, बीमा, विद्युत विभाग, आशा, पीआरडी आदि संगठनों के सदस्य मौजूद रहे। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने भी हड़ताल को नैतिक समर्थन दिया है। धरने के बाद कर्मचारियों ने बारह सूत्रीय मांग पत्र मजिस्ट्रेट को सौंपा। हड़ताल से सरकारी दफ्तरों, बीमा, बैंक, विद्युत विभाग, आंगनबाड़ी केंद्रों के ताले तक नहीं खुले।

धरना सभा में वक्ताओं ने कहा कि अखिल भारतीय स्तर पर केंद्रीय श्रम संगठनों, कर्मचारी संगठनों एवं औद्योगिक फेडरेशनों के संयुक्त आह्वान पर कर्मचारियों ने पांच सितंबर को दिल्ली में धरना दिया। कोई सुनवाई नहीं हुई तो 28 सितंबर को दिल्ली में हुई बैठक में तय किया गया कि केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों में कोई बदलाव नहीं आ रहा है, लिहाजा हड़ताल ही रास्ता रह गया है। नेताओं ने कहा कि मजदूर और कर्मचारी दिन-प्रतिदिन सरकार की नीतियों द्वारा शोषण का शिकार हो रहे हैं। ज्ञापन में राजकीय कर्मचारियों का सातवें वेतन आयोग में न्यूनतम वेतन 26 करने किए जाने, चिकित्सा प्रतिपूर्ति का शासनादेश वापस लिए जाने, मानदेय कर्मियों का न्यूनतम वेतन 18 हजार करने, श्रम कानूनों को मालिकों के पक्ष में संशोधन बंद किये जाने, सभी सरकारी रिक्त पदों पर भर्तियां सुनिश्चित कराएं जाने, सरकारी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल किया जाने की मांग की। धरना सभा को अजय सिंह, राकेश श्रीवास्तव, अशोक यादव, अरविन्द यादव, रामकेश यादव, सुजीत सिंह, पारसनाथ यादव, संजय चौधरी, शिव कुमार यादव, अखिलेश उपाध्याय, प्रेमधर उपाध्याय, अच्छेलाल पाल, प्रमोद पाठक, सुनील राव, रामआसरे यादव, सीबी सिंह, चन्द्रशेखर सिंह, अशोक कुमार, बाबी आजाद, अश्वनी श्रीवास्तव, आरपी सिंह, राजेश रावत, विजय प्रताप सिंह, जयप्रकाश सिंह कामरेड, प्रवीण कुमार शुक्ला, रविशंकर मौर्य, किरन शंकर रघुवंशी, शशि यादव, डा. सुरेश चन्द्र, कल्लू कामरेड, काजिम रजा, रूपेन्द्र अस्थाना आदि लोगों ने संबोधित किया। संचालन संजय कुमार चौधरी एवं नीरज श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संयुक्त रूप से उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह बब्बू, निखिलेश सिंह, शंभूनाथ जायसवाल, अजय चौरसिया , राजेंद्र यादव ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed