फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   37 लाख 11 हजार 882 मतदाता करेंगे 35 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

37 लाख 11 हजार 882 मतदाता करेंगे 35 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

Fri, 10 May 2019 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
37 लाख 11 हजार 882 मतदाता करेंगे 35 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला
37 लाख मतदाता करेंगे 35 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला
विज्ञापन

जौनपुर में 20 और मछलीशहर में 15 उम्मीदवार हैं चुनावी रणभूमि में
अमर उजाला ब्यूरो
जौनपुर। मछलीशहर और जौनपुर लोकसभा क्षेत्र के 37 लाख 11 हजार 882 मतदाता 12 मई को ईवीएम का बटन दबाकर दो सांसदों का चुनाव करेंगे। चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं। जौनपुर से बीस और मछलीशहर से 15 उम्मीदवार अपना-अपना भाग्य आजमा रहे हैं। जौनपुर लोकसभा क्षेत्र में 1134 और मछलीशहर के 1186 मतदान केंद्रों पर चुनाव होगा।

मछलीशहर में वाराणसी के पिंडरा विधानसभा क्षेत्र को लेकर 18 लाख 45 हजार 484 और जौनपुर में 18 लाख 66 हजार 398 मतदाता भाग्य का फैसला करेंगे। मतदाताओं की चर्चा पर गौर करें तो कहीं सीधी लड़ाई तो कहीं कांग्रेस एवं निर्दल चुनाव को रोचक बना रहे हैं। सभी प्रत्याशी चुनाव को लेकर समीकरण साधने में जुटे हुए हैं। अंतिम दौर में चुनाव रोचक हो गया है। जिले के हर विधानसभा क्षेत्रों में एक - एक सखी बूथ बनाए गए हैं। मछलीशहर में 159 और जौनपुर में 126 बूथ अति संवेदनशील हैं। इस पर आयोग की विशेष नजर रहेगी। चुनाव में एक दिन शेष रह गया है। जोड़ तोड़ का खेल खूब चल रहा है। गांव-गांव में दावतों का दौर शुरू है। कई प्रत्याशी विरोधियों पर पैसा बांटे जाने का भी आरोप लगा रहे हैं लेकिन अभी तक इसकी प्रशासनिक स्तर से पुष्टि नहीं हुई है। जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी का कहना है कि प्रत्याशी और एक एजेंट की गाड़ी बूथ तक जाएगी। अन्य किसी भी वाहन को बूथ तक नहीं जाने दिया जाएगा। उन्होंने कहा है कि पोलिंग पार्टियां 11 मई की सुबह से रवाना होंगी। तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बूथों पर कोई भी व्यक्ति हथियार लेकर नहीं जाएगा। चेकिंग में अगर किसी के पास असलहा मिला तो जब्त कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इनसेट
जौनपुर लोकसभा क्षेत्र के मतदाता
बदलापुर - 3,33,048
शाहगंज - 3,81,627
जौनपुर- 4,15,000
मल्हनी - 3,62,365
मुंगराबादशाहपुर - 3,74,358
-------------------------------------------------------
कुल : 18,66,398
---------------- -------------------------------
मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र के मतदाता
मछलीशहर - 3,86,252
मंडियाहूं --3,25,136
जफराबाद - 3,83,131
केराकत - 3,99,691
पिंडरा (वाराणसी) - 3,51,274
------------------------------------------------
कुल 18,45,484
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed