जौनपुर। तिलकधारी इंटर कालेज में आयोजित नारी शक्ति संकल्प अभियान के समापन पर नारी स्वालंबन सम्मेलन को संबोधित करते ह़ुए भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री उषा मौर्या ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने वन स्टाफ सेंटर/ आपकी सखी आशा ज्योति केन्द्र अस्थायी रूप से संचालित करने की अनुमति दे दी है। इससे पीड़ित महिलाओं को सहयोग प्राप्त होगा। डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में डीएम ने महिलाओं के प्रति सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। मुख्य विकास अधिकारी गौरव वर्मा ने संकल्प अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु बधाई दी। उन्होंने महिलाओं को जागरूक करने प्रयास पर बल दिया गया। किशोर न्याय बोर्ड की सदस्य सुषमा कुशवाहा ने कहा कि महिलाएं पुरूषों से पीछे नहीं है। सीबी मिश्रा, वित्तीय साक्षरता यूनियन बैंक आफ इण्डिया द्वारा महिलाओं को बैंक से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। प्रवीण पाठक ने टीकाकरण में सभी के सहयोग की अपील किया। महिला चिकित्सालय से डा. नमिता सिंह द्वारा गर्भवती महिलाओं को प्रसव के बारे में जानकारी दी। कविता वर्मा, ब्लाक प्रमुख सुइथाकला, अंजू पाठक, महिला मोर्चा की क्षेत्रीय मंत्री अंजना श्रीवास्तव, सांसद प्रतिनिधि बॉकेलाल सोनकर, समन्वयक महिला समाख्या रजनी सिंह एवं भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष मेनका सिंह व बाल कल्याण समिति के पूर्व अध्यक्ष संजय उपाध्याय ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में महिला समाख्या द्वारा 181 महिला हेल्पलाइन पर गीत एवं बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं पर कठपुतली नृत्य प्रस्तुत किया गया। सोनम सरोज एवं अशोक सोनकर एवं उनके पार्टी द्वारा सरकार द्वारा संचालित येाजनाओं का लोकगीत के माध्यम से बेहतर प्रस्तुतीकरण किया गया।