फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   भाजपा के विकास विरोधी नीतियों को लोगों को बताया

भाजपा के विकास विरोधी नीतियों को लोगों को बताया

Wed, 09 Jan 2019 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
भाजपा के विकास विरोधी नीतियों को लोगों को बताया

विज्ञापन
शाहगंज। समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित समाजवादी विकास विजन एवं सामाजिक न्याय कार्यक्रम के पहले दिन मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र में गठित दस टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों में चौपाल लगाया। इस दौरान भाजपा की जनविरोधी नीतियों से लोगों को अवगत कराया। साथ ही सपा सरकार की उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार किया।

पूर्वमंत्री एवं शाहगंज विधायक शैलेंद्र यादव ललई ने कछरा, मलहज व लतीफपुर गावों की चौपाल की बैठकों में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि 2014 में लोकसभा चुनाव के समय भाजपा ने जनता को अच्छे दिन का सपना दिखाया था। लेकिन साढ़े चार वर्ष बीत जाने के बाद भी जनता अच्छे दिन का इंतजार कर रही है। किसानों के फसलों का मूल्य डेढ़ गुना करने के वादे पर सरकार खरी नहीं उतरी। अब तक साठ हजार से अधिक किसान आत्महत्या कर चुके हैं। गंगा सफाई के नाम पर तीन हजार आठ सौ 67 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। फिर भी गंगा प्रदूषित है। उज्जवला योजना के गरीब लाभार्थी गैस का दाम दोगुना होने के कारण गैस नहीं भरवा पा रहे हैं। किसानों के कर्जमाफी का वादा अभीतक पूरा नहीं हो सका। जबकि उद्योगपतियों के कई लाख करोड़ का टैक्स माफ कर दिया गया। उन्होंने कहा कि 20 जनवरी तक सपा कार्यकर्ता भाजपा के विकास विरोधी नीतियों के बारे में जनता को बताएंगे। वहीं खेतापुर, बालिमतपुर में विजय बहादुर वर्मा, राम निरख शर्मा, सतनरायण शर्मा, राजनाथ शर्मा, राजनाथ मौर्य, राजेश वर्मा, चिलबिली, गंगौली में रमेश बिंद, हरी राम शर्मा, राम आशीष शर्मा, राम मूर्ति शर्मा, राम नाथ बिंद, शाहमऊ भेला गांव में अशोक मौर्य, मनोज प्रजापति, राम जीत प्रजापति, राम सम्भर वर्मा कोंहड़ा, कादीपुर, गौसपुर गांव में साहब लाल गुप्ता, राम सरन बिंद, अनिल विश्वकर्मा, पंचम बिंद दनापुर, लतीफपुर गांव में सतीश मौर्या, इंद्रेश बिंद, उदय भान चौहान, दिनेश कुमार गौड़, सुभास चंद मौर्य, विजय कुमार चौहान कछरा, मलहज, ताखा पूरब व ताखा पश्चिम गांव में नरेंद्र कुमार विश्वकर्मा, श्रवण मौर्य, सोहन प्रजापति, संगम विश्वकर्मा, राजदेव राजभर, राधे राजभर डंडसौली व पाराकमाल गांव में राकेश कुमार राजभर, दिलीप कुमार बिंद, राजकुमार बिंद, केदारनाथ राजभर, मुकेश कुमार वर्मा, राम सकल बिंद अहरपुर सुमसुद्दिनपुर गांव में डा. मोती लाल मौर्य, जगविनय मौर्य, राज नारायण बिंद, जितेंद्र मौर्य, रुदल चौहान शेरापट्टी ख्वाजापुर, गोबरहा, में रमेश शर्मा, गुलाब शर्मा, राम अवध पाल, पन्ना लाल पाल दरना, लावायन में सुबास विश्वकर्मा, नंदलाल निषाद, रमेश प्रजापति, संजय मौर्य के नेतृत्व में कार्यक्रम पदयात्रा चौपाल बैठकों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed