फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   agent absent during mock poll

मॉक पोल के दौरान कई बूथों पर नहीं मौजूद थे एजेंट

Sat, 18 May 2019 10:34 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 18 May 2019 10:34 AM IST
विज्ञापन
agent absent during mock poll
मॉक पोल के दौरान कई बूथों पर एजेंटों के मौजूद ही नहीं थे। दो बूथों पर 15 फीसदी से कम मतदान हुआ। यह बात तब पचा चली जब मछलीशहर लोकसभा में औसत से अधिक और कम वोट पड़ने की समीक्षा की गई। सामान्य प्रेक्षक की अध्यक्षता में हुई मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र की समीक्षा बैठक में औसत से कम और अधिक मतदान वाले बूथों पर मतदान की गतिविधियों की विवेचना की गई। समीक्षा से सभी प्रत्याशी और अभिकर्ताओं के संतुष्ट होने के बाद चुनाव आयोग को रिपोर्ट भेज दी गई और मछलीशहर में कहीं भी रिपोल नहीं कराने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन


मछलीशहर लोकसभा में प्राइमरी पाठशाला दरवेशपुर में बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाया गया था। प्राइमरी पाठशाला बमैला व फातिमा गर्ल्स जूनियर हाई स्कूल चोरसंड बूथ पर 15 फीसदी से कम मतदान होने पर भी प्रत्याशियों ने आपत्ति जताई थी। इसके अलावा मॉकपोल के दौरान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अजोसी, प्राइमरी पाठशाला मुजारपंचायत भवन निकामुद्दीनपुर, इंटर कालेज मछलीशहर सहित कई बूथों पर एजेंट उपस्थित नहीं होने की शिकायत पाई गई थी। कई बूथों पर ईवीएम व वीवीपैट बदलने की शिकायत आई थी।
विज्ञापन


इस दौरान कुल 62 बूथों की समीक्षा की गई। समीक्षा सामान्य प्रेक्षक, रिटर्निंग आफिसर और सहायक रिटर्निंग अफिसर सहित प्रत्याशियों व अभिकर्ताओं की उपस्थित में की गई। जिसमें सभी प्रत्याशी व अभिकर्ता संतुष्ट रहे। जिससे इस लोकसभा में रीपोलिंग की स्थिति नहीं बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन


औसत से अधिक और कम वोट पड़ने वाले बूथों सहित अन्य शिकायतों वाले बूथों की समीक्षा सामान्य प्रेक्षक मछलीशहर की अध्यक्षता में हुई। जिसमें सभी प्रत्याशी व एजेंट संतुष्ट रहे। जिसके बाद मछलीशहर क्षेत्र में रिपोल नहीं कराने की रिपोर्ट चुनाव आयोग को भेज दी गई है।-आरपी मिश्र, उपजिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed