फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   शहादत का बदला लेकर देश के सैनिकों ने बढ़ाया मान

शहादत का बदला लेकर देश के सैनिकों ने बढ़ाया मान

Thu, 28 Feb 2019 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
शहादत का बदला लेकर देश के सैनिकों ने बढ़ाया मान

विज्ञापन
जौनपुर। आतंकी हमले से आहत लोगों को वायु सेना द्वारा पाक के आतंकी ठिकानें को ध्वस्त करने के बाद राहत मिली है। इस कार्रवाई से समाज का हर तबका खुश है। लोगों का कहना है कि 1971 के बाद सैनिकों ने पा किस्तान में घुसकर साहस का परिचय दिया है। अब पुलवामा का हिसाब बराबर हो गया है।
ज्योतिषि एवं रत्न विशेषज्ञ डा. संदीप पांडेय का कहना है कि पाकिस्तान बातचीत की भाषा समझने वाला देश नहीं है। देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने पा किस्तान को उसी की भाषा में जवाब देकर यह बता दिया है कि भारत पहले मारेंगा नहीं अगर कोई मारने की सोचा तो छोड़ेगा नहीं।
विज्ञापन

शिक्षिका हीना रिजवीं का कहना है कि पाकिस्तान को वायुसेना के सैनिको ने अच्छा सबक सिखाया है। वायु सेना के सैनिक इसके लिए बधाई के पात्र है। जिसने पूरें जोश के साथ अपने शहीद सैनिकों का बदला लिया है। और आतंकियों को बता दिया कि भारत से दुश्मनी करना आसान नहीं है। डा. देवव्रत मिश्र का कहना है कि इस सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान को भारत पर हमला करने से पहले बार- बार सोचना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई के बाद उनके दिल को सुकून मिला है। समाजसेविका प्रीती गुप्ता का कहना है कि पुलवामा हमले के बाद मोदी सरकार पर जो लोग सवाल उठाएं अब उनके मुंह पर ताला बंद है। दस दिन की तैयारी के बाद आतंकी संगठन का बीस वर्ष पुराना अड्डे का सफाया करना कोई मामूली बात नहीं है। चिकित्सक डा. बीना त्रिपाठी का कहना है कि एक सैनिक अधिकारी की पत्नी होने के नाते मुझे खुशी इस बात की हो रहीं है कि हमारे देश के सैनिकों ने पाकिस्तान में जाकर आतंकियों पर हमला कर पूरे देश का मान बढ़ाया है। पाकिस्तान को करारा जवाब मिल गया है। शिक्षिका नीतू सिंह का कहना है कि
विज्ञापन
विज्ञापन

सेना ने अपने शहीद 40 दोस्तों के शहादत का बदला जिस तरह से पाकिस्तान में घुसकर 300 आतंकवादियों का सफाया कर लिया है। एक मां के रुप में जब देखती हूं तो इसे सच्ची श्रद्धांजली मानती हूं। भारतवासी होने के नाते मुझेक इस बात से गर्व महसूस होता है। पूविवि के प्रोफेसर डा. मानस पांडेय का कहना है कि सर्जिकल स्ट्राइक से पाकिस्तान पस्त हो गया है। 80 किमी अंदर घुसकर मारना कोई आसान बात नहीं है। वायु सेना की इच्छाशक्ति और अदम्य साहस को मेरा प्रणाम है। शिक्षक डा. अब्दुल्लाह साबिर का कहना है कि

आतंकवाद देश, धर्म, और दुनिया के माथे पर बदनुमा दाग है। दुनिया के किसी भी धर्म में आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं है। पुलवामा में आतंकवादियों द्वारा जो हमला किया गया हुआ है वो निन्दनीय है। देश के मुसलमानों ने इस की कड़ी निंदा की है। देश के सैनिकों ने सराहनीय कार्य किया है। करारा जवाब देना जरूरी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed