फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   1.74 lakh consumers will get discount in electricity bill

Jaunpur News: 1.74 लाख उपभोक्ताओं को मिलेगी बिजली बिल में छूट

Sat, 29 Nov 2025 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
1.74 lakh consumers will get discount in electricity bill
जौनपुर। बिजली बिल राहत योजना की शुरूआत एक दिसंबर से की जाएगी। इसके तहत लंबे समय से भुगतान न करने वाले उपभोक्ताओं को बिजली बिल में छूट की सुविधा दी जाएगी। इस योजना से विद्युत निगम के प्रथम सर्किल में 174152 उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

विभाग के दो सर्किलों में से प्रथम सर्किल में कुल 323351 बिजली उपभोक्ता हैं। जिसमें करीब 232000 उपभोक्ताओं पर 851.546 करोड़ रुपये बकाया है। इसमें 174152 उपभोक्ता इस योजना के दायरे में आ सकेंगे। विभाग की तमाम कोशिशों के बाद भी बकायेदार बकाया बिल जमा नहीं कर रहे हैं। इस समस्या के समाधान के लिए सरकार ने बिजली राहत योजना की घोषणा की है। योजना तीन चरणों में 28 फरवरी तक लागू रहेगी। इसके तहत घरेलू उपभोक्ताओं का दो किलोवाट और व्यावसायिक उपभोक्ताओं का एक किलोवाट तक पंजीकरण कराकर एक महीने के भीतर भुगतान करने पर 100 प्रतिशत ब्याज माफ होगा। इसके साथ ही मूल बिल में 25 प्रतिशत की छूट भी मिलेगी। इससे उपभोक्ताओं को दोहरा लाभ होगा। पहले चरण की अवधि एक दिसंबर से 31 दिसंबर, दूसरे चरण की अवधि एक जनवरी 2026 से 31 जनवरी और तीसरे चरण की अवधि एक फरवरी से 28 फरवरी तक रखी गई है। इस दौरान उपभोक्ता अपना पंजीकरण कराकर योजना का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता रमेश चंद्र का कहना है कि बकाया जमा न करने वाले उपभोक्ता और बिजली चोरी में पकड़े गए लोग बिजली राहत योजना में पंजीकरण कराकर अपना बकाया बिल पहले चरण में जमा करते हैं। इसमें ब्याज तो माफ होगा ही, साथ ही मूल बिल में 25 प्रतिशत की छूट भी मिलेगी। इस प्रकार बकायेदार योजना का लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed