फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   171 employees of erstwhile university got the benefit of post and salary

पूविवि के 171 कर्मियों को मिला पद और वेतन का लाभ

Wed, 15 Dec 2021 06:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 06:39 PM IST
विज्ञापन
171 employees of erstwhile university got the benefit of post and salary
पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कर्मचारियों के पद और वेतनमान को लेकर विगत कई वर्षों से वेतन को लेकर चल रही मांग पूरी हो गई। 171 कर्मचारियों को पद वेतन का मिला गया है। कर्मचारी संघ के महामंत्री डॉ. स्वतंत्र कुमार इन मांगों को लेकर कई साल से संघर्ष कर रहे थे। जिस पर कार्यपरिषद ने मुहर लगा दिया।
विज्ञापन

डॉ. स्वतंत्र कुमार राज्य कर्मचारियों के सेवा नियमावली के तहत पदनाम और वेतनमान वृद्धि को लेकर विश्वविद्यालय व प्रशासन से 22 सितंबर 2014 को आवाज उठाई थी। संशोधित पदनाम और वेतन वृद्धि को लेकर कर्मचारियों का लंबे समय से संघर्ष संघर्ष चल रहा था। 25 अक्टूबर 2021 को विश्वविद्यालय के लिपिक संवर्ग पुनर्गठन के लिए अंगीकृत किया गया। कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य ने 13 दिसंबर को लिपिक संवर्ग का पुनर्गठन नियमानुसार करने का आदेश कुलसचिव महेंद्र कुमार को दिया। जिसके तहत उन्होंने नैतिक लिपिक को वरिष्ठ सहायक और वेतनमान 5200 से 20200 ग्रेड पे 2000 कर दिया है। कनिष्ठ सहायक को वरिष्ठ सहायक वेतनमान 5200 से 20200 ग्रेड पे 2800, वरिष्ठ सहायक एवं सहायक अधीक्षक को प्रधान सहायक बना दिया। उनका पुनरीक्षित वेतनमान 9300 से 34800 ग्रेड पे 4200 कर दिया। अधीक्षक एवं अधीक्षक लेखा को प्रशासनिक अधिकारी का दर्जा देते हुए पुनरीक्षित वेतनमान 9300 से 34800 ग्रेड पे 4600 कर दिया। जिसका लाभ विश्वविद्यालय के 171 कर्मियों को मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed