फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   169 villages will be made ODF plus model, 14.13 crore approved

169 गांव बनाए जाएंगे ओडीएफ प्लस माडल, 14.13 करोड़ स्वीकृत

Fri, 27 May 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
169 villages will be made ODF plus model, 14.13 crore approved
जौनपुर। स्वच्छ भारत मिशन के दूसरे चरण में गांवों को स्वच्छ बनाने के तरह-तरह के कदम उठाए जा रहे हैं। इस क्रम में अब 169 ग्राम पंचायतों का चयन ओडीएफ प्लस योजना के अंतर्गत किया गया है। इन ग्राम पंचायतों में घरों से निकलने वाले गंदे पानी और कचरा का निस्तारण कराने के लिए सोख्ता गड्ढे और खाद के गड्ढे बनाए जाएंगे। साथ ही प्लास्टिक कचरा के निस्तारण के लिए प्लांट लगाए जाएंगे। शासन द्वारा इन ग्राम पंचायतों में कार्य कराने के लिए 14 करोड़ 13 लाख का बजट स्वीकृत किया गया है।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज- 2 के अंतर्गत ओडीएफ प्लस योजना के तहत गांवों में ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबंधन के लिए कार्य कराया जाना है। इसके लिए 169 ग्राम पंचायतों का चयन किया है। ऐसे गांवों को गंदगी से मुक्त करने के लिए मास्टर प्लान तैयार किया गया है। इसके तहत गांव चिह्नित किए गए हैं। यहां ट्रीटमेंट प्लांट लगाया जाएगा। कूड़ा डपिंग स्थल और बह रहे पानी के लिए कलस्टरवार शोक पिट बनेंगे। यह निर्माण कार्य माडल के तौर पर होगा। शासन द्वारा इन ग्राम पंचायतों में कार्य कराने के लिए 14 करोड़ 13 लाख का बजट स्वीकृत किया गया है।
विज्ञापन

कंपोस्ट पिट में तैयार होगा जैविक खाद
सूखे और गीला कूड़ा का निस्तारण कंपोस्ट पिट में किया जाएगा। इससे जैविक खाद बनाकर गांव के ही अन्नदाताओं को दी जाएगी। वे जैविक खाद से प्राकृतिक खेती कर सकेंगे। इस व्यवस्था से गांव का कूड़ा-करकट अब यहां-वहां बिखरा नहीं दिखाई देगा। घर-घर कूड़ा उठाकर उसे डंपिग स्थल पर एकत्रित कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत यह पहल की गई है। 169 गांवों को ओडीएफ प्लस का माडल गांव बनाने के लिए चयनित किया गया है। कार्ययोजना के अनुसार इन गांवों में कार्य प्रारंभ करा दिया गया है। इसके लिए शासन की ओर से 14 करोड़ 13 लाख का बजट जारी कर दिया गया। - संतोष कुमार जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed