{"_id":"5cf023e4bdec220758761e39","slug":"155924174714-jaunpur-news38","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लूट की अफवाह पर पुलिस रही हलकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट की अफवाह पर पुलिस रही हलकान
Fri, 31 May 2019 04:54 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 04:54 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के खुटहन क्षेत्र के बंशीपुर गांव के पास गुरुवार की दोपहर बाइक सवार एजेंट को तीन युवकों के द्वारा ओवरटेक कर मारने पीटने के मामले में एक लाख की लूट की उठी अफवाह को लेकर पुलिस घंटो हलाकान रही। मौके पर क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजय कुमार श्रीवास्तव भी घटना स्थल पर पहुंच कर मौका मुआयना किया पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में ले लिए।
विज्ञापन
अंबेडकर नगर जिले के जहांगीर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी विनय मिश्रा शाहगंज में महिन्द्रा फाइनेंस में नौकरी करता है। वह गुरुवार को किसी काम से मल्हनी बाजार गए थे। जहां से वापस लौटते समय रास्ते में ओवरटेक के चक्कर में बाइक पर सवार तीन युवकों से विवाद हो गया। तीनों युवक उसका पीछा करते उक्त बाजार के पास उसे रोक कर लात घूसों से पीटना शुरू कर दिए।
विज्ञापन
मौके पर आस पास के लोगों को आता देख वे खुटहन की तरफ फरार हो गए। तभी किसी ने थाने पर एक लाख की लूट का फोन कर दिया। मौके पर थानाध्यक्ष दुर्गेश्वर मिश्रा पहुंच गये। पीड़ित को थाने ले आये। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए बाइक सवार दो युवक प्रदीप पाल निवासी ईशापुर थाना सरपतहा तथा अभिषेक पाल निवासी सलहदीपुर थाना खुटहन को हिरासत में ले लिया। जबकि तीसरा आरोपित अभी फरार है। पुलिस ने तहरीर में लगाए गये आरोप के आधार पर तीनों आरोपितों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन