{"_id":"5ceed274bdec22072e6f8d96","slug":"155915536416280-jaunpur-news77","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"280 किसानों को मिलेंगे धान, उर्द और मूंग का बीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
280 किसानों को मिलेंगे धान, उर्द और मूंग का बीज
Thu, 30 May 2019 11:03 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2019 11:03 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में आत्म योजना के तहत चयनित 280 किसानों को धान, उड़द और मूंग के उन्नत बीज मुहैया कराए जाएंगे। धान के लिए 190 और उड़द, मूंग में 90 किसानों को बीच दिए जाएंगे।
विज्ञापन
जौनपुर जिले के सतहरिया क्षेत्र के मुंगराबादशाहपुर-जंघई मार्ग पर स्थित राजकीय बीज भंडार में धान की उन्नत प्रजाति के बीच उपलब्ध हैं। सहायक विकास अधिकारी कृषि श्याम नारायण मौर्य ने बताया कि धान की अच्छी उपज के लिए मई के अंतिम सप्ताह से जून के प्रथम सप्ताह नर्सरी डाल देनी चाहिए।
विज्ञापन
बीज भंडार पर मोटा धान के बीज स्वर्णा सब वन, वरदान, नरेंद्र 2065, सीएसआर, आईआर 64, नरेंद्र ऊसर 2008, साभा मंसूरी, बीटीपी 5204, एचकेआर 127/47, सांभा सब वन के अलावा बासमती धान के मालवीय सुगंधा उपलब्द है। ढैंचा के बीज भी उपलब्ध हैं। आत्मा योजना के तहत क्षेत्र के 15 गांवों में 13-13 किसानों का चयन किया जाएगा। उनको धान के बीज 50 प्रतिशत अनुदान पर मिलेगा।
विज्ञापन
दलहन के बीज के लिए भी बीज ग्राम योजना के तहत हर गांव से छह किसान का चयन किया जाएगा, जिन्हें उड़द और मूंग के बीज में 60 प्रतिशत अनुदान मिलेगा। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत 100 हेक्टेयर तक प्रदर्शन में 100 प्रतिशत की छूट किसानों को मिलेगी। एक किसान को अधिकतम दो हेक्टेयर तक का लाभ दिया जाएगा. ढैचा पर 100 प्रतिशत अनुदान मिलेगा।
किसानों को सौ फीसदी धान में अनुदान लेने के लिए ढैचा लेना अनिवार्य है। आत्मा योजना के तहत धान के बीज में चयनित 11 किसान लाभान्वित होगे। इसमें उन्हें 100 प्रतिशत अनुदान मिलेगा।