फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   ट्रांसफार्मर में आग लगने से हड़कंप, दो घंटे तक ठप रही आपूर्ति

ट्रांसफार्मर में आग लगने से हड़कंप, दो घंटे तक ठप रही आपूर्ति

Sat, 25 May 2019 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर में आग लगने से हड़कंप, दो घंटे तक ठप रही आपूर्ति
मछलीशहर। नगर के उमराना मोहल्ला में जंघई रोड के किनारे लगे ट्रांसफार्मर में आग लगने से अफरातफरी मच गई। दूरभाष पर सूचना देकर बिजली आपूर्ति ठप करवाने के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारण करीब दो घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। मोहल्ले की बिजली आपूर्ति के लिए जंघई रोड़ पर ट्रांसफार्मर लगाया गया है। शुक्रवार की रात अचानक ट्रांसफार्मर में से आग की लपटें निकलने लगीं। रिहायशी इलाका होने के कारण ट्रांसफार्मर में आग लगने से लोग घबरा गए। आसपास के लोगों में अफरा तफरी मच गई। फोन से घटना की जानकारी लोगों ने अवर अभियंता विकास यादव को दिया। उन्होंने तत्काल आपूर्ति बंद कराया और लाइनमैन को मौके पर भेजा। लोगो के सहयोग से आग बुझाने के बाद जली केबिल को बदल कर लगभग दो घंटे बाद बिजली की सप्लाई बहाल की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed