फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पुलिस द्वारा ग्रामीणों के साथ अभद्रता करने पर ग्रामीण हुए आक्रोशित

पुलिस द्वारा ग्रामीणों के साथ अभद्रता करने पर ग्रामीण हुए आक्रोशित

Sat, 25 May 2019 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
पुलिस द्वारा ग्रामीणों के साथ अभद्रता करने पर ग्रामीण हुए आक्रोशित
नेवढ़िया। क्षेत्र के पिपरिया गांव निवासी लालचन्द चौहान के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने शनिवार दोपहर नेवढ़िया थाने के सामने पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी किया। घंटो चले प्रदर्शन के बाद थानाध्यक्ष के समझाने बुझाने के बाद ग्रामीण शांत हुए। ग्रामीणों का आरोप है कि नेवढ़िया पावर हाउस पर तैनात बिजली कर्मचारियों के उदासीनता की शिकायत करने पावर हाउस पर गए थे। उसके पश्चात ग्रामीण शिकायत को लेकर थाने पर भी पहुंच गए वहीं थाने पर तैनात पुलिस कर्मियों ने ग्रामीणों के साथ दुर्भावनापूर्ण व्यवहार किया। जिससे ग्रामीण आक्रोशित हो गए और थाने के सामने ही पुलिस के खिलाफ नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन किये। घंटो चले प्रदर्शन के बाद थानाध्यक्ष द्वारा ग्रामीणों को किसी तरह समझाने बुझाने के बाद ग्रामीण शांत हुए। प्रदर्शन करने वाले में सुभाष सिंह, रामनिहोर पटेल, आशीष सिंह, निर्मला देवी, सुनीता पटेल, दुर्गावती देवी, राजेश पटेल , लालमन पटेल , कमलेश चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed