{"_id":"5c02d40fbdec2241447437dc","slug":"1543689275831-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"31 जनवरी तक छूटे घरों में बनेंगे शौचालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
31 जनवरी तक छूटे घरों में बनेंगे शौचालय
Updated Sun, 02 Dec 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में अभी भी एक लाख 52 हजार 665 घर ऐसे हैं, जहां शौचालय ही नहीं है। इन घरों को शौचालय से आच्छादित करने के लिए शासन द्वारा 31 जनवरी तक का समय दिया गया है। निर्धारित तिथि तक उक्त घरों में शौचालय बनवाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा तैयारी तेज कर दी गई है। शौचालय नहीं बनने वाले घरों के लाभार्थियों की डेटा इंट्री की जा रही है। बजट आने पर उनके यहां शौचालय बनवाने का कार्य किया जाएगा। ये ऐसे लोग हैं जिनका नाम स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के 2012 की सेक सूची में नहीं था।
सरकार द्वारा स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजनांतर्गत स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के 2012 की सेक सूची में 3215 राजस्व गावों के चार लाख चार हजार 359 लाभार्थियों का नाम था। जिनके यहां शौचालय का निर्माण कराकर 30 नवंबर तक जिला प्रशासन द्वारा जिले को शौच मुक्त कर दिया गया। लेकिन ऐसे भी लाभार्थी थे।जिनके पास शौचालय नहीं है। इसके बाद भी उनका नाम स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के 2012 की सेक सूची में नहीं था। उनके यहां ओडिएफ प्लस के तहत शौचालय बनवाने का सरकार द्वारा निर्देश दिया गया है। साथ ही 31 जनवरी तक शौचालय का निर्माण कराने का निर्देश दिया है।जिसके क्रम में जिला प्रशासन द्वारा कार्य शुरु कर दिया गया है। इसके लिए मुख्य विकास अधिकारी गौरव वर्मा द्वारा शौचालय विहीन घरों का सर्वे अक्तूबर माह में कराया गया। इस दौरान कुल एक लाख 52 हजार 665 घर ऐसे पाए गए, जहां शौचालय नहीं बना हुआ है। इसके बाद इन लभार्थियों की सूची तैयार की गई। सूची तैयार होने के बाद लाभार्थियों का नाम डेट इंट्री किया जा रहा है। अभी तक 80 हजार की डेटा इंट्री की जा चुकी है। शेष की डेटा इंट्री की जा रही है। डेटा इंट्री हो जाने के बाद बजट आने पर शौचालय बनवाने का कार्य शुरु किया जाएगा।
एक लाख 52 हजार 665 घर शौचालय विहीन मिले हैं। जिसमें ओडिएफ प्लस के तहत शौचालय बनवाने का कार्य किया जाएगा। लाभार्थियों की डेटा इंट्री की जा रही है। बजट आने के बाद शौचालय बनवाना शुरु किया जाएगा। वैसे सरकार द्वारा ऐसे घरों में 31 जनवरी तक शौचालय बनवा देने का निर्देश दिया गया है। शासन से बजट की मांग की गई है।
विज्ञापन
गौरव वर्मा
मुख्य विकास अधिकारी