{"_id":"5bf8444fbdec22418e1ad4b9","slug":"15429971187-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिजिल्स रूबेला का टीका बच्चो की जिंदगी के लिए फायदेमंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिजिल्स रूबेला का टीका बच्चो की जिंदगी के लिए फायदेमंद
Updated Fri, 23 Nov 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। मिजिल्स रूबेला टीकाकरण अभियान के अंतर्गत लायन्स क्लब जौनपुर द्वारा शुक्रवार को मदरसा जामिया इमाम जाफर सादिक़ बेगमगंज में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें खसरा रूबेला टीकाकरण कराने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। इस बीमारी के लक्षण व बचाव के बारे में बताया गया।
धर्मगुरु मौलाना सैय्यद सफदर हुसैन जैदी ने कहा कि सेहत बड़ी दौलत है। आम तौर पर लोग इसके प्रति जागरूक नहीं रहते जिसके कारण बहुत सी बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। जब भी शासन प्रशासन द्वारा कोई भी अभियान चलाया जाता है तो कुछ गलत भ्रांति फैला दी जाती है। जिससे बहुत से लोग नासमझी, भय व डर के कारण लाभ नहीं लेते हैं। उन्होंने लोगों से अपील किया कि खसरा रूबेला का टीकाकरण 26 नवंबर से शुरू हो रहा है। लोग बेख़ौफ होकर टीका लगवाएं। यह हमारे जिंदगी के लिए फायदेमंद है।वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर व वरिष्ठ नवजात व बाल रोग विशेषज्ञ एंव पीडियाट्रिक कार्डियोलाजी डा. क्षितिज शर्मा ने कहा कि खसरा एक जानलेवा व संक्रमण रोग है। यह बच्चों में गंभीर कुपोषण, दस्त, निमोनिया और दिमागी बुखार भी कर सकता है। बुखार, शरीर पर लाल दाने, नाक बहना, आंख आना आदि इस बीमारी के लक्षण हैं। गर्भवती महिला में रूबेला संक्रमण से अजन्मे बच्चे में जन्मदोष जैसे अंधापन, बहरापन, मंदबुद्धि और दिल में सुराख जैसी भयंकर बीमारी हो सकती है। इससे बचाव हेतु टीकाकरण जरूरी है। बच्चो को 9 माह से 15 वर्ष की आयु के बच्चों को एमआर टीका लगना जरूरी है। ये अभियान 26 नवम्बर से शुरू हो रहा है। मौलाना सैय्यद हसन मेहदी ने कहा कि बच्चों को इसका टीकाकरण जरूर लगवाना चाहिए। इस अवसर पर आरिफ हुसैनी, मौलाना आसिफ अब्बास, मौलाना दिलशाद खान, मौलाना रजा अब्बास खान, सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा, मौलाना अहमद अब्बास, मोहम्मद समर, अनवारूल हसन, डा. एमएम वर्मा आदि उपस्थित रहे।