{"_id":"5bf84263bdec2241454bb60b","slug":"15429966261-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐतिहासिक साप्ताहिक मेले का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐतिहासिक साप्ताहिक मेले का शुभारंभ
Updated Sat, 24 Nov 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुटहन। गोमती नदी के पिलकिछा तिलवारी घाट पर कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने गोमती में स्नान किया। किया। इसी के साथ साप्ताहिक मेले का शुभारंभ भी हुआ। मेले में सुरक्षा हेतु थाने की पुलिस फोर्स के साथ साथ एक प्लाटून पीएसी बल भी तैनात किया गया है। इस दौरान शाहगंज-प्रयागराज राजमार्ग पर पिलकिछा तिराहे से लेकर नदी के पुल के पार तिलवारी गांव तक लगभग दो किमी मार्ग पर दिन भर जाम की स्थिति बनी रही। जिसके लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
मान्यता है कि जब भगवान राम लंका पर बिजय प्राप्त कर देवी जानकी, लक्ष्मण और वानरी सेना के साथ वापस अयोध्या लौट रहे थे तो उनका पुष्पक विमान कुछ क्षणों के लिए यहां रुका था। सेना सहित भगवान राम ने इसी घाट पर आदि गंगा गोमती का पवित्र जल ग्रहण किया था। तभी से प्रत्येक वर्ष यहां दूर दूर से सैकड़ों श्रद्धालु पवित्र स्नान और दान कर पूण्य अर्जित करने आते है। यहां सप्ताह भर मेले का भी आयोजन होता है। जिसमे खेती किसानी से संबंधित औजार तथा मिट्टी के बर्तन बहुतायत बिकते है। मेले में दो से पांच किलो तक का बिकने वाला गट्टा लोगों का विशेष आकर्षण होता है। इसके अलावा यहां झूला और सर्कस बच्चो का खास आकर्षण होता है।