फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   बच्चों ने कैडिंल जलाकर स्वास्थ्य सेवा का लिया संकल्प

बच्चों ने कैडिंल जलाकर स्वास्थ्य सेवा का लिया संकल्प

Fri, 23 Nov 2018 12:08 AM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
बच्चों ने कैडिंल जलाकर स्वास्थ्य सेवा का लिया संकल्प
जौनपुर। शहर के विषेशरपुर पंचहटिया स्थित अवध पैरामेडिकल कालेज परिसर में गुरुवार को लैंप लाइटिंग व कैंपिंग सेरेमनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बच्चों ने कैंडिल जलाकर स्वास्थ्य सेवा का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि सीएमओ डा. रामजी पांडेय और विशिष्ट अतिथि सीएमएस डा. एसके पांडेय व डा. आरएस सरोज का स्वागत बच्चों ने स्वागत गीत के साथ किया। कार्यक्रम का शुभारंभ डा. रामअवध यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

डा. राम अवध यादव ने बच्चों को बताया कि यह कार्यक्रम नर्सिंग पेशा की स्थापना करने वाली महिला फ्लोरेंस नाइटिंगल की याद में मनाया जाता है। इनका जन्म 12 मई सन 1820 को इंग्लैण्ड में हुआ था। फलोरेंस नाइटिंगेल ने इंग्लैण्ड और रूस के बीच अक्टूबर 1853 से 1856 के क्रिमंस युद्व के दौरान घायल हुए सैनिकों की नि:स्वार्थ भाव से सेवा लैम्प लाइट की सहायता से किया। जिसके कारण उन्हें लेडी विथ द लैम्पश की उपाधि से नवाजा गया। महान महिला फलोरेंस नाइटिंगेल ने मरीजों की सेवा करने के विचार को पहली बार मूर्तरूप दिया। जिससे इस स्वास्थ्य सेवा मे नर्सिंग सेवा को एक प्रोफेशन में बदल दिया गया। जिसके आधार पर आज हम सब को नर्सिंग व पैरामेडिकल का कोर्स करके असहाय व बीमार लोगों की सेवा व इलाज कर उनकी दुख एंव तकलीफ को दूर करते हैं। विशिष्ट अतिथि डा. सीवी सिंह ने प्रशिक्षणार्थियों को भारतीय संस्कारों का पालन करते हुए मरीजों की सेवा करने की सलाह दी। बच्चों ने फूल के गुलदस्ते व जलती मोमबत्ती को हाथ में लेकर स्वास्थ्य सेवा का निर्वहन पूरे ईमानदारी व कर्तव्य निष्ठा के साथ करने की शपथ ली। इस मौके पर नर्सिंग अधीक्षक सिस्टर लालदेई यादव एवं जिला महिला चिकित्सालय से नर्सिंग अधीक्षक सिस्टर संतोष, अखिलेश सिंह, प्रिंसिपल रूगमा, डा. विवेक श्रीवास्तव, डा. एलएन जायसवाल, एबी थामस, पंकज धाकड़, सुनील वर्मा, श्रितिका, नीतू, प्रगति, प्रियंका, आंकाक्षा, वरूण गौंड, आशीष विश्वकर्मा, पंकज श्रीवास्तव, विक्टर एडिसन, महाबल यादव, रमेश कन्नौजिया आदि उपस्थित रहें। प्रबंध निदेशक डा. शकुंतला यादव ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed