फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   26 से शुरू होगा मिजिल्स रुबेला टीकाकरण अभियान

26 से शुरू होगा मिजिल्स रुबेला टीकाकरण अभियान

Fri, 23 Nov 2018 12:55 AM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
26 से शुरू होगा मिजिल्स रुबेला टीकाकरण अभियान
जौनपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. रामजी पाण्डेय ने बताया कि प्रदेश में 26 नवम्बर से मिजिल्स रुबेला अभियान का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत 9 से 15 वर्ष के सभी बच्चों को मिजिल्स रुबेला वैक्सीन की अतिरिक्त खुराक दी जानी है। अभियान का उद्देश्य भारत से सन 2020 तक मिजिल्स को खत्म करना एवं रुबेला को नियंत्रित करना है। मिजिल्स एवं रुबेला एक तेजी से फैलने वाला वायरल रोग है। मिजिल्स रोग से ग्रस्त होने पर जटिलताओं के कारण मृत्यु या कुपोषण की संभावना अधिक बढ़ जाती है। प्रतिवर्ष भारत में मिजिल्स के कारण लगभग 49 हजार मौतें होती हैं। गर्भवती महिलाओं में रुबेला के संक्रमण से गर्भ पात, मृत बच्चे का जन्म या जन्मजात विकृति जैसे अंधापन, बहरापन, हृदय या मस्तिष्क के विकार के साथ बच्चा जन्म लेता है। प्रतिवर्ष देश में लगभग 40 हजार बच्चे ऐसी विकृति के साथ पैदा होते हैं। मिजिल्स रुबेला का कोई इलाज नहीं है। मिजिल्स रुबेला वैक्सीन ही एक मात्र बचाव का उपाय है। यह टीका पूर्णत: कारगर एवं सुरक्षित है। जिले में 17.16 लाख का लक्ष्य है। अभियान में प्रथम दो सप्ताह समस्त विद्यालयों में तथा अगले दो सप्ताह समुदाय आधारित सत्रों के माध्यम से शत प्रतिशत बच्चों का नि:शुल्क टीकाकरण किया जाएगा। जनपद में 6652 विद्यालय चिह्नित कर समस्त तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed