फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   नगर पंचायत में पहली बार होगा गृहकर निर्धारण

नगर पंचायत में पहली बार होगा गृहकर निर्धारण

Fri, 23 Nov 2018 12:51 AM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
नगर पंचायत में पहली बार होगा गृहकर निर्धारण
खेतासराय। स्थानीय नगर पंचायत में पहली बार गृहकर का निर्धारण होगा। इसके लिए नगर पंचायत प्रशासन द्वारा मकानों व दुकानों के सर्वे का कार्य पूरा कर लिया गया है जिस पर आपत्तियां मांगी गई हैं। इन आपत्तियों का निस्तारण 15 दिसंबर तक किया जाएगा। इसके बाद एक अप्रैल 2019 से स्वकर निर्धारण के माध्यम से असेसमेंट की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी ।
विज्ञापन

खेतासराय नगर पंचायत में अभी तक गृहकर का निर्धारण नहीं किया गया था। जिसे गंभीरता से लेते हुए नगर पंचायत प्रशासन द्वारा गृहकर के निर्धारण करने का कार्य किया जा रहा है। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि यूपी डिस्को के माध्यम से नगर में घरों और दुकानों के सर्वे का काम किया गया है ।सर्वे में गूगल मैप की भी मदद ली गई है। अभी तक नगर पंचायत में गृह कर निर्धारण नहीं हुआ था। व्यापारियों और मकान मालिकों को अपने घर का चौहद्दी प्रमाणपत्र बनवाने के लिए तहसील के चक्कर लगाना पड़ता था। कर निर्धारण हो जाने से हर दुकान और मकान मालिकों के नाम नगर पंचायत में दर्ज हो जाएंगे । शीघ्र ही नगर पंचायत बोर्ड की बैठक बुलाकर वाणिज्यिक और घरेलू श्रेणी की मकानों और दुकानों के करो कि दरों का निर्धारण कर लिया जाएगा । उन्होंने बताया कि सर्वे में खामियों को 15 दिसम्बर तक दुरुस्त कर लिया जाएगा । एक अप्रैल 2019 से नगरवासियों से कर वसूलना शुरू हो जाएगा । उन्होंने बताया कि नगर पंचायत की एक आधिकारिक वेबसाइट बनाई गई है। जिसपर 2014- 2015 से लेकर अब तक नगर पंचायत द्वारा कराए जा रहे कार्यो और बजट का ब्यौरा डाला जा रहा है । शीघ्र ही नगर पंचायत में ऑनलाइन परिवार रजिस्टर के नक़ल देने की सुविधा शुरू की जाएगी ।इसके लिए परिवार रजिस्टर को अपडेट किया जा रहा है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed