{"_id":"5bf5a1a0bdec221c33789bef","slug":"15428243994-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तुलसी विवाह पर निकली भव्य झांकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तुलसी विवाह पर निकली भव्य झांकी
Updated Thu, 22 Nov 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरगंज। तुलसी विवाह पूजा समिति के तत्वाधान में मंगलवार को रात्रि भव्य एवं आकर्षक झांकी निकाली गई। भोर तक चले कार्यक्रम में बाजार भीड़ से गुलजार रहा। शिव विवाह, शिव तांडव, राधा कृष्ण, काली क्रोध सहित अन्य झांकियां निकाली गई। झांकियों की भव्य सजावट को लोग रात भर निहारते रहे। बजरंग दल सहित अन्य कार्यकर्ता चौकी समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा देशभक्ति झांकी गगनचुंबी डीजे के साथ निकाली गई। इस दौरान रंगबिरंगी झालरों के बीच जमकर लोग डांस करते रहे। दूर- दराज से पहुंचे लोग रातभर लुत्फ उठाते रहे। क्षेत्रीय कलाकारों की कला को देखकर मंत्रमुग्ध हो गए। चौकी की विभिन्न स्वरूपों में शोभा यात्रा निकली जो कि जरौना पेट्रोल पंप से शुरू होकर मीरगंज तिराहे होते हुए सब्जी मंडी, बाईपास, बैंक रोड, डाकघर, मेन बाजार होते हुए हनुमान मंदिर पर पहुंचकर समाप्त हुई। इस अवसर पर सड़क के दोनों तरफ उपस्थित हजारों लोगों ने जय श्रीराम, हर हर महादेव के उद्घघोष के साथ चौकियों का स्वागत किया। घर की छतों पर महिलाएं और बच्चे खड़े होकर झांकियों को देखते रहे। इस अवसर रविशंकर सोनी, संजय सोनी, प्रमोद कुमार, मनोज मोदनवाल, उमेश जायसवाल, अनिल कौशल, सुभाष सिंह, अमित सोनी, उमेश साहू, अर्जुन सोनी, आर्यन सोनी, पवन सोनी, संतोष सोनी, राजेश चौरसिया, श्यामबाबू उमर वैश्य, बबलू चौरसिया उपस्थित रहे।
विज्ञापन