{"_id":"5bef0d74bdec226992759b6c","slug":"154239325511-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू ने समस्याओं को लेकर किया पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू ने समस्याओं को लेकर किया पंचायत
Updated Sat, 17 Nov 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सुईथाकला। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर ब्लाक परिसर मे पंचायत की। पंचायत की अध्यक्षता उद्दनराम विन्द ने किया। पंचायत सुबह दस बजे से दो बजे तक चली। इसके बाद क्षेत्र की प्रमुख समस्या धान क्रय केंद्रों पर धान की खरीद शुरू करने, क्षेत्र के माइनरों में पानी जल्द छोड़ा जाने, शाहगंज में बंद चीनी मिल को सरकार चालू कराने, बिजली बिल कम किए जाने, किसानों का कर्ज माफ करने, ब्याज मुक्त ऋण दिए जाने, शिक्षा की दोहरी नीति खत्म करने, एकल शिक्षा की ब्यवस्था करने, कृषि में किसानों को छूट दिए जाने, गरीब परिवार को रोजगार दिए जाने आदि समस्याओं को पंचायत में जोरदार तरीके से उठाया। खंड विकास अधिकारी गणेश मणि तिवारी को मुख्यमंत्री को संबोधित दस सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। यूनियन के लोगों ने चेतावती भी दिया। दस दिन के अंदर अगर मांग पूरी नहीं हुई तो सरकार के खिलाफ सडक पर उतरेंगे। संचालन रामभज बिंद ने किया। राम अवध, रामकुमार, चिंता देवी, मौनी बाबा, जसंवत वर्मा, फत्ते बहादुर वर्मा, पुनवासी बिंद आदि मौजूद रहे।