{"_id":"5bedbcf2bdec22696e0e5c49","slug":"15423071095-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साल के अंत तक रौशन हो हर घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साल के अंत तक रौशन हो हर घर
Updated Fri, 16 Nov 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। प्रमुख सचिव ऊर्जा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जौनपुर, आजमगढ़ और बलिया के बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर सौभाग्य योजना के तहत हो रहे कार्यों की समीक्षा की। साथ ही योजना की प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान समय से कार्य पूरा कराने के लिए अफसरों केे पेंच कसे। साथ ही तय तिथि के अंदर हर हाल में कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रमुख सचिव ऊर्जा आलोक कुमार ने कहा कि सौभाग्य योजना सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में है। इसके तहत हर घरों में बिजली का कनेक्शन पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। यह कार्य पूरा करने की तिथि 31 दिसंबर निर्धारित की गई है। इसके अंदर हर हाल में जिले के सभी घरों में बिजली पहुंच जाए। जिन घरों में बिजली के कनेक्शन नहीं पहुंच पाए या वे ट्रांसफार्मर से नहीं जुड़ पाए। ऐसे घरों में सोलर पावर लगाया जाए। इस कार्य में किसी भी प्रकार लापरवाही नहीं किया जाए। लापरवाही मिलने पर संबंधित के विरुद्घ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान जौनपुर, आजमगढ़ और बलिया के बिजली विभाग के अधिकारियों ने अपने-अपने जिलों में सौभाग्य योजना के तहत हुए कार्यों और प्रगति के बारे में बताया। इस मौके पर यूपी पावर कार्पोरेशन के प्रबंध निदेशक अपर्णा यू, पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंधक निदेशक एनएस गोविंद राजू, वाराणसी के मुख्य अभियंता शैलेंद्र, आजमगढ़ के मुख्य अभियंता पंकज कुमार आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन