फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सामाजिक मूल्यों के विकास के लिए करें पहल: कुलसचिव

सामाजिक मूल्यों के विकास के लिए करें पहल: कुलसचिव

Fri, 16 Nov 2018 12:11 AM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
सामाजिक मूल्यों के विकास के लिए करें पहल: कुलसचिव
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलसचिव सुजीत जायसवाल ने कहा कि यह कार्यशाला रोवर्स रेंजर्स प्रभारियों को नया नजरिया देगी। इससे वह अपने विद्यार्थियों में सामाजिक मूल्यों को विकसित कर सकेंगे। वह गुरुवार को रोवर्स रेंजर्स लीडर्स एवं प्रभारियों के लिए विवि परिसर स्थित रोवर्स रेंजर्स भवन में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला के उद्घाटन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। आजमगढ़, मऊ, जौनपुर एवं गाजीपुर जनपद के पदाधिकारियों को प्रशिक्षित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि वित्त अधिकारी एमके सिंह ने कहा कि रोवर्स रेंजर्स से जुड़ने वाले विद्यार्थी अनुशासन व एकता के साथ ही शारीरिक व मानसिक रूप से अन्य की तुलना में अधिक सक्षम होते हैं। संकाय अध्यक्ष डा. मनोज मिश्र ने कहा कि रोवर्स रेंजर्स मानव सेवा का उच्च आदर्श है। इससे जुड़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों को गर्व होना चाहिए। विषय प्रवर्तन सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर प्रदीप गुप्ता ने किया। उन्होंने कहा कि रोवरिंग की शुरुआत हुए 100 वर्ष पूरे हो गए हैं। आज हमें गुणात्मक रूप से और मजबूत होने की जरूरत है। कार्यक्रम के समन्वयक रोवर्स रेंजर्स के संयोजक डा. जगदेव ने कहा कि पूर्वांचल विश्वविद्यालय के रोवर्स रेंजर्स प्रदेश में सबसे शीर्ष स्थान पर हैं। रोवर्स रेंजर्स को तैयार करने में हमारे लीडर्स की बड़ी भूमिका है। अगर इसी तरह सदैव हमारे लीडर्स अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहेंगे तो विश्वविद्यालय देश की अग्रिम पंक्ति में रहेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर मनराज यादव ने की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर सुरेश प्रसाद तिवारी एवं प्रदीप गुप्ता ने प्रवेश, निपुण, राज्य पुरस्कार की तैयारी, विभिन्न प्रतियोगिताओं की तैयारी, पायनियरिंग एवं कैंप फायर के विविध आयामों पर विस्तार से चर्चा की। संचालन घनश्याम दुबे ने किया। इस मौके पर डा. वीरेंद्र विक्रम यादव, डा. मातबर मिश्र, डा. दिग्विजय सिंह राठौर, डा. सफिजुम्मा, डा. प्रतिमा सिंह, डा. राजेश यादव, डा. मनोज तिवारी, डा. शशि मिश्र, डा. संजय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed