{"_id":"5bedbbf7bdec22697a0f4be9","slug":"154230685815-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेशन मास्टर के आदेश पर खुलेंगे व बंद होंगे गेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेशन मास्टर के आदेश पर खुलेंगे व बंद होंगे गेट
Updated Fri, 16 Nov 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बदलापुर। वाराणसी-लखनऊ रेल प्रखंड पर जफराबाद से भदैया के बीच के 18 क्रासिंग फाटक अब स्टेशन मास्टर के आदेश पर खुलेंगे और बंद होंगे। यह निर्णय औसत से कम यातायात होने के कारण रेल प्रशासन ने लिया है। वहीं, रेलवे के इस निर्णय से लोगों को रेलवे क्रासिंग से आने-जाने में दिक्कत होगी। इसकी भनक मिलते ही लोगों में खलबली मच गई है।
वाराणसी-लखनऊ रेल प्रखंड पर जफराबाद से भदैया के बीच मानव रहित तथा मानव सहित कुल 18 रेलवे क्रासिंग है। वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर रेलवे स्टेशन श्रीकृष्णनगर मनोज कुमार केशरी ने बताया कि औसत से कम यातायात होने के कारण यह निर्णय लिया गया है कि गेट खुलवाने के पूर्व संबंधित स्टेशन मास्टर और यातायात प्रबंधक से आदेश लेना पड़ेगा। रेलवे स्टेशन श्रीकृष्णनगर के पश्चिम स्थित बिठुआकला रेलवे क्रासिंग पर यह स्थिति होने से बिठुआकला, डोमपुर, कठार, ढेमा सहित दर्जन भर से ज्यादा गांव के लोगों के आवागमन को लेकर समस्या खड़ी हो जाएगी। अब इन गांवों के लोगों को बदलापुर तहसील या जिला मुख्यालय तक आने जाने के लिए तीन किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ेगी। ऐसी ही स्थित गेट नंबर 8 ,17, 18, 20, 22, 25, 28, 37, 38, 40, 53, 57, 61, 62, 01 और 46 पर भी पैदा होगी। उन्होंने बताया कि संबंधित स्टेशन मास्टर और यातायात प्रबंधक के आदेश के बिना कोई गेटमैन गेट खोलता है तो उसके खिलाफ कार्यवाही हो सकती है। वरिष्ठ खंड अभियंता ने बताया कि यदि कोई भी व्यक्ति गेटमैन पर जबरन दबाव बनाकर गेट खोलवाने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ रेलवे प्रशासन मुकदमा दर्ज कराएगा।