{"_id":"5bec70b0bdec2269c41f56f8","slug":"15422220517-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्काउट-गाइडों को टेंट निर्माण व कैंप फायर की दी गई जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्काउट-गाइडों को टेंट निर्माण व कैंप फायर की दी गई जानकारी
Updated Thu, 15 Nov 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मीरगंज। गंगादीन रामकुमार इंटरमीडिएट कॉलेज रामगढ में चल रहे तीन दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन बुधवार को स्काउट-गाइडों को टेंट निर्माण व कैंप फायर आदि की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के मुख्यअतिथि सहायक आयुक्त डॉ. रामनयन सिंह ने कहा कि स्काउट गाइड एक ऐसी विधा है, जो बच्चों के अंदर त्याग, समर्पण, सेवा, अनुशासन का बोध कराते हैं। इसके पहले अग्नि को साक्षी मानकर स्काउट-गाइड के छात्र-छात्राओं ने पूरी जिंदगी राष्ट्र की सेवा, प्रेम सेवा व परोपकार करने का प्रतिज्ञा लिया। साथ ही दीक्षा कार्यक्रम को कराया गया। इसके बाद रस्सी और बॉस का पुल बनाने, टेंट निर्माण, कैंप फायर सहित प्राथमिक उपचार के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही बच्चों को राष्ट्र सेवा भाव के दायित्व का बोध कराया गया। शिविर में मुख्य रूप से धर्मराज विश्वकर्मा, सुरेश कुमार, जगदीश प्रसाद तिवारी, विनीता गुप्ता, नरेंद्र प्रताप यादव, आशीष कुमार सरोज, शिशिर कुमार सिंह, ललिता शुक्ला आदि उपस्थित रहे।
स्काउट-गाइड सिखाता है अनुशासन व सेवा भाव- डा. विजय
जलालपुर। समाज में प्रेम और भाई-चारे का संदेश स्काउट और गाइड देता है। जीवन जीने की कला व अनुशासन और सेवा की भावना यही संस्था पैदा करती है। उक्त बातें मुख्य अतिथि विद्यालय के प्राचार्य डा. विजय कुमार मौर्य ने बुधवार को जनहित इंटर कालेज जलालपुर में आयोजित तीन दिवसीय स्काउट गाइड शिविर के समापन अवसर पर कहा।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य मंगला प्रसाद यादव व विशिष्ट अतिथि डा. बंशराज आनंद ने प्रतिभागियों को सदैव हंसकर कार्य करने व निराश नहीं पर जोर देते हुए कहा कि सभी स्काउट एवं गाइड इस तीन दिवसीय शिविर में सीखे गए कार्यों का प्रयोग समाज सेवा में लगाएं। प्रशिक्षण के द्वारा जो भी अच्छे अनुभव प्राप्त हुए है। उन्हें अपने जीवन में आत्मसात करें और समाज सेवा करने में गर्व का अनुभव करें। पंकज पांडेय ने कहा कहा कि स्काउट-गाइड समाज सेवा की सीख देता है। छात्रों के सर्वांगीण विकास का मजबूत जरिया है। छात्रों के अंदर राष्ट्रीय भावना का इससे विकास होता है। स्काउट सेवा की मिसाल है। किसी भी समय सेवा भाव के लिए स्काउट तत्पर रहते हैं। इसमें अनुशासन और सेवा की सीख दी जाती है। कार्यक्रम को प्रदीप गुप्ता, सुषमा, शिव, लीला देवी व आरती साहू आदि ने संबोधित किया। इसके पूर्व स्काउट गाइड के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति कर लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन स्काउट गाइड के ट्रेनर ज्ञान चंद चौहान व अध्यक्षता डा. छोटे लाल यादव ने किया। इस मौके पर रमेश कुमार, सीमा देवी, नीलम सिंह, रचना सिंह, अजय कुमार, उदय भान सिंह, संजय पाठक, डा. सुमन सिंह ,सौरभ सिंह आदि मौजूद रहे।