{"_id":"5bec701cbdec22696e0e5b7c","slug":"15422219038-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विज्ञान मॉडल और क्राफ्ट के सामानों का लगाया स्टाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विज्ञान मॉडल और क्राफ्ट के सामानों का लगाया स्टाल
Updated Thu, 15 Nov 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिकरारा। क्षेत्र के डीह जहनियां मॉडल जूनियर हाईस्कूल में बाल दिवस पर आकृति बाल मेले का शुभारम्भ डायट प्राचार्य राजेश श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि देश के प्रथम प्रधान मंत्री पण्डित नेहरू को बच्चे बहुत प्रिय रहे। इसी लिए उन्होंने अपना जन्म दिन बाल दिबस के रूप में मनाने का निर्णय किया था। विद्यालय के बच्चों में रचनात्मकता का असीम भण्डार है। जरूरत है उसे पहचान कर उसे निखारने की। यही बच्चे आगे चल कर नए भारत का निर्माण करेंगे। विशिष्ट अतिथि बीइओ राजीव यादव ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं। जिनको बेहतर शिक्षा देकर आदर्श नागरिक बनाने का दायित्व गुरुजनों पर है। अतिथियों ने मां सरस्वती तथा नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना तथा स्वागत गीत व मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। विज्ञान मॉडल, खाने पीने की सामग्री, हस्त कला के खिलौने, बुक क्राफ्ट तथा क्विज के स्टाल लगाए गए। अनु देशक दीपक ने मुख्य अतिथि को अपनी बनायी पेंटिंग भेंट किया। वरिष्ठ सह समन्वयक सुशील उपाध्याय, राजेंद्र यादव, देश बन्धु यादव, अनन्त यादव,देविका रानी, सुषमा सिंह ,गीता सिंह ,दीपक यादव शशि प्रकाश सिंह आदि सक्रिय रहे। अध्यक्षता पूर्व प्रधानाध्यापिका शिशु बाला श्रीवास्तव तथा संचालन एनपीआरसी सुनील सिंह ने किया।