{"_id":"5bec6f4fbdec2269385b71b2","slug":"154222169919-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब ब्लाक स्तरीय अधिकारी रात में ब्लाक मुख्यालय पर करेंगे निवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब ब्लाक स्तरीय अधिकारी रात में ब्लाक मुख्यालय पर करेंगे निवास
Updated Thu, 15 Nov 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। अब ब्लाक स्तरीय अधिकारी रात में भी ब्लाक मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। वे ब्लाक मुख्यालय पर ही रात को निवास करेंगे। यह निर्देश मुख्य विकास अधिकारी गौरव वर्मा ने बुधवार को जिले के सभी बीडीओ को पत्र भेजकर दिया है। सीडीओ ने ब्लाक स्तरीय अधिकारियों व कर्मचारियों के नहीं नहीं मिलने पर की शिकायत पर यह कार्रवाई की है।
मुख्य विकास अधिकारी गौरव वर्मा ने बताया कि सरकार के आदेश के बाद भी ब्लाक स्तर पर तैनात अधिकारी व कर्मचारियों के ब्लाक मुख्यालय पर रात को निवास करने का फरमान जारी किया गया है। लेकिन अधिकारियों व कर्मचारियों के ब्लाक मुख्यालय पर रात में निवास नहीं करने की शिकायत मिल रही रही थी। जिससे लोग जिला मुख्यालय पर आकर संबंधित अधिकारियों को अपनी समस्या सुना रहे हैं। जिससे जिला मुख्यालय पर स्थित कार्यालयों में लोगों की भारी भीड़ लगी रहती है। जिसे गंभीरता से लेते हुए बुधवार को सभी बीडीओ को पत्र जारी किया गया। जिसमें उनको और ब्लाक स्तर पर तैनात सभी कर्मचारियों को ब्लाक मुख्यालय पर रात निवास करने का निर्देश दिया गया है। जिससे लोगों को अपनी समस्याओं के निस्तारण के लिए जिला मुख्यालय नहीं आना पड़े। उनके समस्याओं को ब्लाक स्तर पर ही निस्तारण हो जाए।