फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   मधुमेह अनियमितता से उपजा रोग: लोकेश वरूण

मधुमेह अनियमितता से उपजा रोग: लोकेश वरूण

Thu, 15 Nov 2018 12:36 AM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
मधुमेह अनियमितता से उपजा रोग: लोकेश वरूण

विज्ञापन
जौनपुर। विश्व मधुमेह दिवस के मौके पर अमर उजाला फाउंडेशन एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वाधान में ग्लोबल डायबिटिज वाक के तहत कलेक्ट्रेट से बुधवार को रैली निकाली गई। रैली को हरी झंडी दिखाकर डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी ने रवाना किया। उन्होंने कहा कि मधुमेह बीमारी की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए रैली निकाली जा रही है।
डीएम ने कहा कि डायबिटिज रोगियों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि इस भागदौड़ भरे युग में अनियमित जीवन शैली की वजह से अधिकतर लोग इस बीमारी की गिरफ्त में आ रहे हैं। रैली में इंडियन पैरा मेडिकल कॉलेज, कुंवर हरिवंश सिंह पैरामेडिकल कॉलेज, एनसीसी कैडेट, 98 यूपी बटालियन, टीडी. कालेज के छात्र, छात्राओं एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया गया। रैली कलेक्ट्रेट परिसर से अंबेडकर तिराहा होते हुए टीवी. चिकित्सालय जाकर समाप्त हुई। रैली के दौरान छात्र डायबिटिज को लेकर लोगों को माइक से जागरूक कर रहे थे। सीएमओ डा. रामजी पांडेय, डिप्टी सीएमओ एनएचएम के डीपीएम सत्यव्रत त्रिपाठी छात्रों को खुद भी सहेज रहे थे। रैली के आगे चौकी इंचार्ज मियापुर संतोष मौर्या एवं ट्रैफिक के सिपाही रास्ता खाली कराने में सहयोग कर रहे थे। छात्राएं अपने हाथों में जागरूकता के लिए पोस्टर एवं तख्तियां लेकर लोगों को मैसेज दे रहीं थीं। रैली में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी आरएस कुशवाहा, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी आईएन तिवारी, डा. सत्यनारायण, प्रवीण पाठक, रमेश सिंह, अजय सिंह, जयप्रकाश गुप्ता, डा. मनोज वत्स, अब्बास अहमद आदि मौजूद शामिल थे।
विज्ञापन


अधिवक्ताओं को पता ही नहीं हो गया मधुमेह डायबिटिज
जौनपुर। दीवानी न्यायालय परिसर में अमर उजाला फाउंडेशन एवं स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को मधुमेह जांच शिविर लगाया, जिसमें चार स्थानों पर 809 लोगों की जांच की गई। इसमें न्यायाधीश, कर्मचारी, वादकारी और अधिवक्ता शामिल थे। जांच में 165 अधिवक्ताओं में मधुमेह पाया गया, जिन्हें पता ही नहीं था कि यह बीमारी गुपचुप तरीके से उन्हें गिरफ्त में ले चुकी है। इसके अलावा 90 लोग उच्च रक्तचाप के शिकार मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीवानी न्यायालय में अलग-अलग चार स्थानों पर शिविर लगाया गया। डा. अभिषेक राय, आलोक सिंह, सूर्य प्रकाश ने 264 वादकारियों ने शुगर और ब्लड प्रेशर की जांच की। इसके अलावा न्यायाधीश और दीवानी न्यायालय के कर्मचारियों के लिए अलग-अलग से काउंटर बनाए गए थे। इसमें डाक्टर तरूण सिंह, प्रतिमा सिंह, हिटलर सिंह, प्रेम सरोज श्रीवास्तव ने जांच की। विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव लोकेश वरुण के अलावा मुंसफ मजिस्ट्रेट आलोक वर्मा आदि न्यायाधीशों ने जांच कराई। शुरूआत राधेकृष्ण तिवारी से हुई। अधिवक्ताओं के लिए अधिवक्ता संघ और पुस्तकालय में दो काउंटर लगे थे।ं वहां डाक्टर अनुराग कुमार यादव, अभिषेक मोदनवाल, विकास सिंह, किरन चौबे, प्रतिभा सिंह, सतीश पटेल आदि शुगर और ब्लड प्रेशर की जांच की, जिसमें 165 अधिवक्ता डायबिटीज के रोगी पाए गए। सीएमओ डा. रामजी पाण्डेय, डीपीएम सत्यव्रत त्रिपाठी, दीवानी अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष ब्रजनाथ पाठक आदि भी मौजूद रहे।


अनियमित जीवन चर्या से उपजा रोग: लोकेश वरुण
जौनपुर। विश्व मधुमेह दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से दीवानी अधिवक्ता संघ सभागार में हुई संगोष्ठी में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव लोकेश वरुण ने कहा कि मधुमेह अनियमितता जीवनचर्या से उपजा रोग है।
सीएमओ डा. रामजी पांडेय ने कहा कि ज्यादा प्यास लगना, बार-बार पेशाब का आना, आंखों की रोशनी कम होना, कोई भी चोट लगने पर देरी से भरना आदि इसके लक्षण हैं। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि तमाम लोगों को मालूम ही नहीं नहीं कि उन्हें मधुमेह है। दीवानी अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष ब्रजनाथ पाठक, मंत्री बरसातू राम, डा. आरिफ कुशवाहा, डा. अनुराग कुमार यादव ने संबोधित करते हुए डायबिटीज के बारे में लोगों को आगाह किया। ब्रजनाथ पाठक ने ऐसे शिविर लगाए जाने के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि जानकारी के अभाव में भी लोग रोगों के गिरफ्त में फंस जाते हैं। संचालन आरएस यादव ने किया। इस मौके पर जेपी सिंह, मनोज वर्मा, आमोद सिन्हा, धनंजय सिंह, मुक्तेश्वर सिंह, जय प्रकाश सिंह, ज्ञानेंद्र यादव, संतोष सिंह, सोहन लाल स्वर्णकार, राजेश उपाध्याय, कमला शंकर यादव, रमेश चंद्र यादव, जगत राम, मनीष सिंह, अफजाल अहमद, विनोद पांडेय, रविंद्र विक्रम सिंह आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।


मधुमेह की राजधानी बनने से बचाएं देश को
जौनपुर। विश्व मधुमेह दिवस पर जगह-जगह शिविर लगाया गया और संगोष्ठी हुई। जलालपुर, मुफ्तीगंज, मछलीशहर, डोभी आदि स्थानों पर कैंप और संगोष्ठी का आयोजन किया गया। चिकित्सकों ने कहा कि वर्ष 2025 तक भारत मधुमेह की राजधानी बन जाएगी। जागरूक रहकर इसे बचाया जा सकता है।
कृष्णा हार्ट केयर परिसर में सिस्टोपिक लबोरेट्रीज बेंगलुरु की ओर से 250 मरीजों की मधुमेह जांच की गई। डा. हरेंद्र देव सिंह ने कहा कि मधुमेह पूरी दुनिया की 21वीं सदी की सबसे बड़ी त्रासदी है। हिंदुस्तान 2025 तक मधुमेह की राजधानी हो जाएगी। मधुमेह शरीर के हर कोशिका को क्षतिग्रस्त करती है। डा. मधुशारदा, सुमन सिंह, डा. मनमोहन सिंह, डा. अशोक पटेल, रवि सिंह, दीपक गुप्ता, भरत कुमार मौजूद रहे। इंडिया अलखैर फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट एवं नोबल हास्पिटल एंड रिसर्च सेंटर की ओर से शाही किला गेट और सिपाह पुलिस चौकी सामने लगे शिविर में 1600 लोगों ने टेस्ट किया गया। संयोजक डा. अब्दुर्रहमान मुजाहिद, डा. इरफान अहमद, डा. अख्तर, सईद अंसारी, डा. अबुल खैर, डा. अकदस, रणधीर राय, धीरेंद्र प्रताप सिंह, शैलेंद्र यादव, जयकिशन, आनंद दूबे, अमित उपाध्याय, विनोद, शोहराब आलम, विपिन सिंह, नदीम खान, अतीक अहमद, रिजवान अहमद आदि मौजूद रहे।

जलालपुर क्षेत्र के बयालसी इंटर कॉलेज में बच्चों को मधुमेह से संबंधित जानकारियां दी गई। डा. नंदनी जायसवाल, डा. गुंजन गुप्ता, प्रधानाचार्य डा. शैलेंद्र कुमार सिंह मौजूद रहे। सीएचसी मुफ्तीगंज में अधीक्षक डॉ. श्रवण कुमार यादव, मछलीशहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अधीक्षक डॉ. रफ़ीक फारूकी की देखरेख में संगोष्ठी हुई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी के प्रयास से प्राथमिक विद्यालय व कन्या विद्यालय बीरीबारी के छात्र छात्राओं ने जन जागरूकता अभियान के तहत रैली निकाली। रैली को अधीक्षक डॉ. एसके वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली बीरीबारी, रसड़ा गांव होते हुए स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। रैली के उपरांत डॉ. प्रवीण कुमार, डॉ. अनिता क्षेत्रपाल द्वारा मधुमेह व उसके लक्षण के बारे जानकारी दी गई। प्रधानाध्यापिका आशा देवी, शारदा देवी, मेवा राम, पंकज गुप्ता, पंकज कुमार, मनोज कुमार सिंह, वीरेंद्र यादव आदि सम्मिलित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed