{"_id":"5beb1cdfbdec226934564274","slug":"154213505812-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने पैसा मांगने के आरोप में लेखपाल का रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने पैसा मांगने के आरोप में लेखपाल का रोका वेतन
Updated Wed, 14 Nov 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। जिले के सभी तहसीलों में मंगलवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरीयादियों की भारी भीड़ उमड़ी रही। इस दौरान 606 फरियादियों को मायुस होकर वापस लौटना पड़ा। मात्र 53 फरियादियों के मामले का निस्तारण हो सका। जबकि कुल 659 फरियादियों ने प्रार्थना पत्र देकर मामले के निस्तारण का गुहार लगाया था। बदलापुर में सबसे कम एक मामले का निस्तारण किया गया। वहीं शाहगंज में सबसे अधिक 14 मामलों का निस्तारण किया गया। डीएम ने मछलीशहर में जन समस्याएं सुनते समय पैसा मांगने के आरोप में फरीदाबाद के लेखपाल श्रीराम का वेतन रोकने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने मछलीशहर तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जन समस्याएं सुनी।इस दौरान कुल आए 106 प्रार्थना पत्रों में से मौके पर मात्र 10 शिकायतों का निस्तारण हो सका। शेष 96 प्रार्थना पत्रों को निस्तारित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को सौप दिया गया। इस दौरान फरीदाबाद गांव निवासी एक व्यक्ति ने लेखापाल श्रीराम पर पक्की नाप करने के आदेश के बावजूद पैमाइस नहीं कर पैसा मांगने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि पैसा नहीं देने पर लेखपाल द्वारा पैमाइस नहीं की गई। जिसे गंभीरता से लेते हुए डीएम ने पैमादस की पुष्टि एसडीएम द्वारा करने के बाद लेखपाल का वेतन रोकने का निर्देश दिया। रजिस्ट्रार, कानूनगो व लेखपालों को शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए निस्तारण करने का निर्देश दिया। बरपुर गांव में दबंगो द्वारा आम रास्ता पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए अवैध कब्जा हटवाने की शिकायत की। पूरे जोरावर गांव निवासी शेषधर पांडेय व जमालपुर गांव के अर्जुन पुत्र राम जतन ने पिता की मृत्यु हो जाने के कई माह बाद भी राजस्व कर्मियों द्वारा वरासत दर्ज नहीं करने की शिकायत की। सरायबीका के रामफ़क़ीर ने पैमाइश किये बिना ही विपक्षियों द्वारा तहसील प्रशासन से साठ गांठ कर जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया। खजुरहट गांव के ग्रामीणों ने ग्रामप्रधान पर नाली, खडंजा व शौचालय के निर्माण में मानक के अनुरूप कार्य न कराए जाने व वित्तीय अनियमितता करने का आरोप लगाया। इसी तरह जयनाथ जायसवाल ने मछलीशहर कोतवाली के बगल प्रशासन की मिलीभगत से विरोधियों द्वारा स्थगन आदेश के बावजूद जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया। इस अवसर पर एसपी दिनेश पाल सिंह, सीडीओ गौरव वर्मा, सीएमओ डा. रामजी पांडेय, एसडीएम जेएन सचान आदि अधिकारी मौजूद रहे। बदलापुर- ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सत्यप्रकाश ने बदलापुर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में लोगों की समस्या सुनकर निस्तारित किए। इस दौरान कुल आए 134 प्रार्थना पत्रों मेें से महज एक का निस्तारण हो सका। शेष 133 प्रार्थना पत्रों को निस्तारित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को सौप दिया गया। शाहगंज- उप जिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा ने शाहगंज तहसील के निर्माणाधीन सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याएं सूनी । इस दौरान आए कुल 107 प्रार्थना पत्रों में से 14 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया। शेष 93प्रार्थना पत्रों को निस्तारित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को सौप दिया गया। इस अवसर पर तहसीलदार अभिषेक राय, सीओ अजय कुमार श्रीवास्तव, कोतवाली प्रभारी जयप्रकाश सिंह, चिकित्साधीक्षक डा. डीएस यादव आदि अफसर मौजूद रहे। केराकत-अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व रमेश प्रताप मिश्र ने केराकत तहसील सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में आए कुल 149 प्रार्थना पत्रों में से 9 का निस्तारण हुआ।शेष 140 प्रार्थना पत्रों को निस्तारित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को सौप दिया गया। मड़ियाहूं- एसडीएम मोतीलाल यादव ने मड़ियाहूं तहसील सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान आए कुल 108 प्रार्थना पत्रों में से 9 का निस्तारण हुआ।शेष 99 प्रार्थना पत्रों को निस्तारित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को सौप दिया गया। सदर-उप जिलाधिकारी मंगलेश दूबे ने सदर तहसील सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जन समस्याएं सुनी । इस दौरान आए कुल 55 प्रार्थना पत्रों में से 10 का निस्तारण हुआ।शेष 45प्रार्थना पत्रों को निस्तारित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को सौप दिया गया।