{"_id":"5be9cdf9bdec2269651f3528","slug":"154204922511-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्णांक संख्याओं सिद्धांत और उपयोगिता पर दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्णांक संख्याओं सिद्धांत और उपयोगिता पर दी जानकारी
Updated Tue, 13 Nov 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। टीडी कालेज के गणित विभाग में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी के तीसरे दिन साइंस फेयर क्रिएटिंग अवेयरनेस इंटरेस्ट मोटिवेशन इन साइंस एण्ड मैथमेटिक्स फार स्कूल स्टूडेंट्स एण्ड टीचर्स का आयोजन किया गया। जिसमें अलीगढ़ मुश्लिम विवि के प्रो. एमके पठान ने पूर्णांक संख्याओं के सिद्धांत एवं उनके उपयोगिता और संख्या पद्धति में उनके योगदान पर विस्तार से चर्चा की। मुंबई से सुनील सिंह ने वैदिक गणित के सूत्रों की चउपयोगिता पर प्रकाश डाला। जम्मू के डा. उदय प्रताप सिंह ने कंप्यूटर साइंस में मशीन टूल्स पर चर्चा हुई। दूसरे सत्र में स्कूल के छात्रों ने विज्ञान प्रदर्शनी में हिस्सा लिया। प्रो. के श्रीवास राव, डा. हेमंत, डा. अमित, डा. आशुतोष सिंह ने छात्रों के द्वारा बनाए वैज्ञानिक माडलों का निरीक्षण किया। प्रो. के श्रीनिवास ने सममिति सिद्धांत पर व्याख्यान दिया। प्रकृति से समन्वय पर विस्तार से चर्चा की। डा. एसएन सिंह ने छात्रों को इस तरह के कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित कर आभार जताया। इस मौेके पर डा. बिजेंद्र सिंह, डा. मनोज श्रीवास्तव, डा. विनय यादव, डा. एसके भगत, नीरज सिंह, विनोद यादव आदि मौजूद थे। डा. सत्य प्रकाश सिंह ने स्वागत किया।