फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   कांग्रेस ने नोटबंदी के विरोध में किया प्रदर्शन

कांग्रेस ने नोटबंदी के विरोध में किया प्रदर्शन

Tue, 13 Nov 2018 12:30 AM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस ने नोटबंदी के विरोध में किया प्रदर्शन

विज्ञापन

जौनपुर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नोटबंदी के विरोध में सोमवार को जिलाध्य इंद्रभुवन सिंह के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। दो वर्ष पहले हुई घटना के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार बताया। इंद्र भुवन सिंह ने कहा कि नोटबंदी प्रधानमंत्री की सोची समझी चाल है। यह इतिहास का सबसे घोटाला है।

उन्होंने कहा कि नोटबंदी के कारण देश की अर्थव्यस्था आज तक पटरी पर नहीं आ सकी। देश संकट से गुजर रहा है। बैंकों से जनता को उसका पैसा नहीं मिल पा रहा है। पैसे निकालने जब कोई ग्राहक जाता है तो उसे सीधे यह कहकर वापस कर दिया जाता है कि पैसे नहीं हैं। प्रधानमंत्री ने जनता को धोखा देने के साथ देश के विकास की होड में पीछे छोड़ दिया है। शहर अध्यक्ष नियाज ताहिर शेखू ने कहा कि नोटबंदी करके अपने हितों को पूरा किया है। देश की जनता भाजपा को कभी माफ नहीं करेगी। इस मौके पर देवानंद मिश्र, छोटेलाल यादव, राकेश उपाध्याय, सौरभ शुक्ल, गौरव सिंह, शनि, सत्वीर सिंह, सुरेंद्र त्रिपाठी, आजम जैदी, लोलारक सिंह, सोनू सिंह, शैलेंद्र सिंह, विशाल सिंह हुकुम, शारदुल सिंह, शकुंतला शुक्ला, रामचंद्र मिश्र, देवराज पांडेय, कमला तिवारी, शिव बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन महासचिव सौरभ शुक्ल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed