{"_id":"5be9cd6dbdec22693d121e7d","slug":"15420490852-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धीमी गति से हो रहा केराकत-देवगांव मार्ग का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धीमी गति से हो रहा केराकत-देवगांव मार्ग का निर्माण
Updated Tue, 13 Nov 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
केराकत। केराकत को आजमगढ़ से जोड़ने वाले नौ किलोमीटर वाले केराकत-देवगांव मार्ग का निर्माण कार्य धीमी गति से कराने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। सड़क पर पड़ी गिट्टियों पर चलना लोगों के लिए मुश्किल हो रहा है।
सड़क निर्माण की प्रगति का आलम यह है कि इस मार्ग को बनते हुए कई माह गुजर गए हैं। पहले सड़क पर बड़े-बड़े बोल्डर व गिट्टियां पड़ी हैं। निर्माण की धीमी गति के चलते इस सड़क पर आने जाने वाले लोगों को खासकर पैदल व दो पहिया वाहनों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। चार पहिया वाहन जब वहां से गुजरता है तो धूल का ऐसा गुबार उठता है कि सामने से है कौन आ रहा है दिखाई नहीं देता है। दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। ऐसे में लोग अपनी गाड़ियां व साइकिल लेकर गिर पड़ जा रहे हैं। जिससे कितने लोगों के तो हाथ पैर में चोटें भी आ जाती है। अगल बगल के ग्रामीण धूल फांकने को मजबूर हैं। लोग इस रास्ते पर आने से भी कतरा रहे हैं। क्षेत्र के निवासी प्रेमप्रकाश यादव ,मुन्ना यादव ,उमाकांत सिंह सत्यव्रत सिंह ,बदरुद्दीन, प्रमोद सिंह अवधराज ने सड़क निर्माण को शीघ्र पूरा करने की मांग की है।