फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   व्रती महिलाओं ने रखा खरना व्रत

व्रती महिलाओं ने रखा खरना व्रत

Tue, 13 Nov 2018 12:17 AM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
व्रती महिलाओं ने रखा खरना व्रत

विज्ञापन
जौनपुर। आस्था का महापर्व छठ रविवार से शुरू हो गया है। सोमवार को व्रती महिलाओं ने खरना व्रत रखा। महिलाओं ने दिन भर निर्जला उपवास कर शाम के समय स्नान के बाद अरवा चावल, गुड़ और दूध मिश्रित बखीर और पूरी पकाई गई। शाम के समय भगवान सूर्य की पूजा करने के बाद प्रसाद ग्रहण किया। पूजा के बाद प्रसाद परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों में वितरित किया।
व्रती महिलाएं मंगलवार को अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अघ्र्य अर्पित करेंगी। बुधवार को उदयगामी सूर्य को अघ्र्य देने के साथ ही महापर्व का समापन हो जाएगा। कुछ व्रती महिलाओं ने तो सोमवार को नदी और सरोवर के किनारे पहुंच कर वेदी बनाकर अपना स्थान सुरक्षित कर लिया। नगर पालिका परिषद ने गोमती नदी के किनारे जेसीबी लगाकर दिन भर साफ सफाई कराया। लोगों ने अपने - अपने वेदी भी नदी के घाटों के किनारे बनवाया। उधर त्यौहार को लेकर बाजार में काफी भीड़ रही। खास कर पूजा के सामानों को लेकर देर रात खरीददारी हुई। बाजार में फल एवं छठ के सामानों की दुकानें एक दिन पहसे से ही सज गई है।
विज्ञापन


आज घाटों पर उमड़ेंगे आस्थावान
जौनपुर। मंगलवार को छठ पर्व की मुख्य पूजा की जाएगी। जहां दिन भर निर्जला व्रत रखने के बाद व्रती महिलाएं शाम के समय अस्ताचलगामी सूर्य को अर्ध्य देंगी। दोपहर बाद से ही नदीं के किनारे पूजा के लिए भीड़ जुटने लगेगी। दउरी में पूजा सामाग्री सिर पर लेकर व्रती महिलाओं के परिवार का कोई एक सदस्य घाट तक जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गन्ना की सजी दुकानें
जौनपुर। छठ व्रत रखने वाली महिलाएं नदी के किनारे गन्ना का मंडप बनाकर पूजा करती हैं। इस एक दिन पहले से ही गन्ने की दुकानें सज गई। आम दिन पांच से दस रूपये में बिकने वाला गन्ना भी महंगा बिका। दस पंद्रह रूपये में एक पीस दुकानदार ले रहे थे।


फलों की खूब हुई बिक्री
जौनपुर। छठ व्रत का पहला अर्ध्य मंगलवार की शाम अस्ताचल गामी सूर्य को दिया जाएगा। पूजा में फल चढ़ाने की परंपरा है। इस नाते शहर से लेकर गांव तक बाजारों में फलों की दुकानें सजी रही। व्रतियों को महंगे दाम फल खरीदना पड़ा। शहर में फलों की दुकानें खूब सजाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed