{"_id":"5be8794fbdec2269377f7f68","slug":"154196201614-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल से स्वस्थ रहता है मन एवं मस्तिष्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल से स्वस्थ रहता है मन एवं मस्तिष्क
Updated Mon, 12 Nov 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। खेल से मन एवं मस्तिष्क दोनों स्वस्थ रहता है। मनुष्य को अपने जीवन में किसी भी एक खेल को अवश्य अपनाना चाहिए। खेलने वाला व्यक्ति हमेशा स्वस्थ रहता है। उक्त बातें समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी मो. आजम खान एडवोकेट ने रविवार को खेतासराय के चौकियां बाजार में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का फीता काटकर उद्घाटन करते हुए कहा।
उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने हमेशा से ही खेल एवं खिलाड़ियों को बढ़ावा दिया है। आगामी दिनों में पुन: सरकार में आने पर खेल व खिलाड़ियों को और भी बढ़ावा दिया जाएगा।इस दौरान उन्होंने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच चौकियां एवं भुड़कुड़हा के बीच हुआ। जिसमें चौकियां ने 6 विकेट से भुड़कुड़हा को हराकर मैच जीत लिया। इस वअसर पर मो. असलम, बाबर, मुन्ना खान, हफीज, सब्बू, जमशेद, मतलूब प्रधान, मतलबू मानी, मोअज्जम खान, गुड्डू यादव आदि उपस्थित रहे।