{"_id":"5be723e2bdec226eee1b7e6e","slug":"154187461113-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा विरोध दिवस पखवारा मनाने पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा विरोध दिवस पखवारा मनाने पर चर्चा
Updated Sun, 11 Nov 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। महिला समाख्या और बाल विकास विभाग द्वारा शनिवार को महिला समाख्या कार्यालय रघुवंशी भवन नईगंज में क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं की बैठक की गई। जिसमें नवंबर माह की कार्य योजना तैयार की गई। इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा विरोध दिवस पखवारा मनाने पर चर्चा की गई।
महिला समाख्या की जिला कार्यक्रम समन्वयक रजनी सिंह ने बताया कि प्रत्येक कार्यकर्ताओं को एक-एक आदर्श ग्राम पंचायत की सूची तैयार करने को कहा गया है। जिससे ग्राम पंचायतों को बेहतर बनाने के लिए रणनीति तय की जा सके। उन्होंने कहा कि जिले के छह ब्लाकों के 400 ग्राम पंचायतों में महिला हिंसा पखवारा चलाया जाएगा। यह अभियान मछलीशहर, मुंगराबादशाहपुर, बरसठी, सुजानगंज, करंजाकला व शाहगंज ब्लाक के ग्राम पंचायतों में चलाने का निर्णय लिया गया है, जो 25 नवंबर से शुरू होकर 10 दिसंबर तक चलेगा। अभियान का समापन जनपद स्तर पर किया जाएगा। इस अभियान में घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005 व बाल विवाह आदि के बारे में लोगों को जानकारी देकर जागरूक किया जाएगा। बैठक में सन्नो राय, उषा शर्मा, वंदना मौर्या, मंजू देवी, सुषमा, सुनीता, रेखा, मीना, अर्चना, उमा, पूनम आदि उपस्थित रहे।