{"_id":"5be72022bdec22699f12719e","slug":"154187365112-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरातन छात्रों ने नए छात्रों के साथ यादों को किया साझा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरातन छात्रों ने नए छात्रों के साथ यादों को किया साझा
Updated Sun, 11 Nov 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वाचल विश्वविद्यालय के विश्वैसरैया हाल में पुरातन छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया। वर्षों बाद बिछड़े हुए साथी मिले तो तमाम नई पुरानी बातों और अनुभवों का साझा किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्लेसमेंट सेल की निदेशक प्रो. रंजना प्रकाश ने कहा कि पुरातन छात्रों के पास अनुभव है। उन्हें अपने शिक्षण संस्थान से जीवंत रिश्ता रखना चाहिए। आप जूनियर छात्रों को आगे जाने के लिए सलाह और उत्साह वर्धन करते रहें। उन्होंने सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का प्रारंभ किया। अमित साही ने बताया कि 17 साल बाद हम एक साथ मिले हैं। हमने आपस में बहुत सी नई-पुरानी बातें साझा कीं। पहले की अपेक्षा विवि में साधन सुविधा का बदलाव देखने को मिल रहा है। छात्रों को अनेक प्रकार की सुविधाएं भी मिल रही है।
संयोजक प्रो. बीबी तिवारी ने कहा कि सम्मेलन में 48 छात्रों ने भाग लेकर विवि का गौरव बढ़ाया है। जूनियर छात्रों को सीनियर छात्रों से कार्य में सहयोग मिलता रहेगा। हमारे छात्र आज अपनी मुकाम तक पहुंच चुके है। छात्रों को अब किसी बात की परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। छात्र मन बना ले तो मुकाम तक पहुंचने के लिए कोई रोक नहीं सकता। कार्यक्रम ई. डीके सुमन, ई. अमित कुमार सिंह, ई. अजय कुमार चैधरी संयोजक विपुल सिंह ने छात्रों का उत्साह बढाया। कार्यक्रम डा. सन्दीप कुमार सिंह, डा. प्रवीण कुमार सिंह, तुषार श्रीवास्तव, अजय मौर्या, विशाल श्रीवास्तव, श्याम त्रिपाठी, शैलेश कुमार प्रजापाति, ज्योति सिंह, पूनम सोनकर, प्रीति शर्मा, रोहन श्रीवास्तव, सुभाष चंद्र यादव, डा. अमित कुमार सिंह मौजूद रहे।