फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पटाखा जलाते समय बालक समेत पांच लोग झुलसे

पटाखा जलाते समय बालक समेत पांच लोग झुलसे

Sat, 10 Nov 2018 12:45 AM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
पटाखा जलाते समय बालक समेत पांच लोग झुलसे

विज्ञापन
जौनपुर। जिले के शाहगंज और मुंगराबादशाहपुर में पटाखा जलाते समय चार लोग झुलस गए। वहीं मछलीशहर में चूल्हे की आग में पटाखा से एक बालक गंभीर रूप से झुलस गया। घायलों को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
मछलीशहर: चूल्हे की आग में पटाखा जलाते समय अचानक कई पटाखे एक साथ जलने से सिकरारा थाना क्षेत्र के शेखपुर गांव निवासी नंद लाल यादव का छह वर्षीय पुत्र मोकल झुलस गया। वह दीपावली की रात घर के बाहर बच्चों के साथ फुलझड़ी जला रहा था। इसी दौरान उसे किसी ने कुछ पटाखा दे दिया। उन पटाखों को वह लेकर घर के चूल्हे में जल रही आग में डाल दिया। आग भड़कने से वह झुलस गया। परिजन उसे लेकर मछलीशहर सीएचसी लेकर आए। जहां हालत गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मुंगराबादशाहपुर: गोलामंडी में दीपावली के दिन पटाखा जलाते समय अंकित जायसवाल (18) की हाथ में गंभीर चोटें आई। वह घर के बाहर पटाखे जला रहा था। अचानक उसके हाथ में पटाखा फूट गया जिससे उसके दाहिने हथेली में गंभीर चोट आई। टिकरा निवासी अनिल चौहान (11) व हंसराजपुर निवासी मुस्कान (9) का पटाखा जलाते वक्त चेहरा बुरी तरह झुलस गए। उन्होेंने इलाहाबाद रेफर कर दिया गया। शाहगंज में पटाखा जलाते समय उसकी चपेट में आकर आजमगढ़ जनपद के पवई क्षेत्र के भदसार गांव निवासी प्रवेश कुमार यादव (22) पुत्र मिठाईलाल गुरुवार की रात झुलस गया। वह आतिशबाजी कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed