{"_id":"5bdf4186bdec226988376a39","slug":"154135791512-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकतंत्र बचाने के लिए देरभर में होगा जेलभरो अंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकतंत्र बचाने के लिए देरभर में होगा जेलभरो अंदोलन
Updated Mon, 05 Nov 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। बहुजन क्रांति मोर्चा ने सविंधान और लोकतंत्र बचाने के लिए पूरे आंदोलन करेगा। इसी के तहत कार्यकर्ताओं ने रविवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया। मोर्चा के जिला संयोजक राजेश कु मार गौतम ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान बचाने के लिए पहले चरण में 31 राज्यों के 550 जिलों 4000 तहसीलों व 5000 ब्लाकों में एक साथ अंदोलन किया जाएगा। संविधान के अनुच्छेद 19 के विरोध में गुजरात सरकार ने मोर्चा के कार्यक्रम के 22 अक्तूबर को अनुमति नहीं दी। शांतिपूर्ण तरीके से अंदोलन कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज किया गया। ईवीएम से चुनाव कराने का विरोध किया जा रहा इसके बाद भी सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। इसके विरोध में जेलभरो आंदोलन होगा। पूरे देश एससी एसटी पर होने वाले अत्याचार को रोकने की मांग की जा रही है लेकिन आए दिन घटनाएं हो रही हैं। पुलिस और कानून दोनों उपेक्षा कर रहा है। ओबीसी घुमंतू जनजातियों और इनमें धर्म परिवर्तन करे अल्पसंख्यक बने समुदाय के उपर होने वाले अत्याचार का विरोध किया जाएगा। आरक्षण नीति में बहुजन समाज में बड़ी संख्या में शासक और प्रशासन में प्रतिनिधित्व निर्माण हुआ। शासक जातियों ने आरक्षण नीति को प्रभाव विहीन करने के लिए निजीकरण लागू किया। निजीकरण से आरक्षण खत्म हो गया। चार नवंबर से आंदोलन के पहले चरण में 31 राज्यों के 550 राज्यों में अंदोलन शुरू हो गया। इस मौके पर इंद्रसेन, महेंद्र लाल निषाद, डा.इंद्रजीत, उदयभान गौतम, गुलाब यादव, अंबिका प्रसाद, सावित्री, पृथ्वीराज, मानवेंद्र, राय साहब, कैलाश, कृष्ण कुमार, विजेंद्र आदि मौजूद रहे।