{"_id":"5bd4b39dbdec2269637c1cb1","slug":"15406662326-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्वेता और निबंध में शिप्रा अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्वेता और निबंध में शिप्रा अव्वल
Updated Sun, 28 Oct 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बक्शा। संत परमहंस औंका इंटर कालेज के मैदान पर शनिवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में खेलकूद एवं वाद विवाद प्रतियोगिता में में श्वेता शर्मा प्रथम व महिमा सिंह ने द्वितीय प्राप्त किया। जबकि निबन्ध में शिप्रा मौर्या प्रथम, अंकित यादव व तृप्ति तिवारी तृतीय स्थान पर रहीं। हाई स्कूल में सर्वाधिक अंक पाने वाली छात्रा श्वेता शर्मा एवं इंटर की करिश्मा यादव को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि टीडी कालेज सैन्य विभाग की डॉ. शिखा श्रीवास्तव ने कहा कि बदले हुए समय में हम शिक्षकों को समय के अनुरूप अपनी शिक्षा पद्धति को बदलना होगा। विशिष्ट अतिथि बीएड विभाग के डा. सुधांशु सिंह एवं समोधपुर इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य डॉ. रणजीत सिंह ने कहा कि हमें समय का सदुपयोग करना चाहिए। विद्यालय प्रधानाचार्य डॉ. अखिलेशचंद्र श्रीवास्तव ने आए आभार प्रकट किया। इस दौरान विजय सिंह, सुरेशचन्द्र यादव, ओंकारनाथ सिंह, भूषण मिश्र, रामपाल यादव, कमलेश सिंह, विकास यादव स्काउड राकेश मिश्र, जोखूराम यादव आदि मौजूद रहे। संचालन विशुनचन्द यादव ने किया।