{"_id":"5bd4b2aabdec22693a663ef1","slug":"15406659895-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता पुत्र के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता पुत्र के खिलाफ केस दर्ज
Updated Sun, 28 Oct 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मीरगंज। बरसठी थाना क्षेत्र के पुरेसवां गांव निवासी पिता-पुत्र के खिलाफ पुलिस ने दलित उत्पीड़न का केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर की है। बरसठी थाना के पुरेसवा गांव निवासी चन्द्रशेखर गौतम ने प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि वह 17 जून को बरसठी के सोतीपुर गांव में बारात में गया था। जहां पुरेसवा गांव के अशोक कुमार शुक्ल व उनके बेटे आकाश कुमार शुक्ल ने उसे मारा पीटा व जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल कर उन्हें अपमानित किया। थाने में सुनवाई नहीं हुई तो उसने कोर्ट में प्रार्थना पत्र किया। कोर्ट के आदेश पर बरसठी पुलिस ने दोनों के के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।