{"_id":"5bd20a40bdec22695176a358","slug":"154049180412-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र संघ चुनाव के लिए नहीं प्रकाशित हुई अंतिम सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र संघ चुनाव के लिए नहीं प्रकाशित हुई अंतिम सूची
Updated Fri, 26 Oct 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। टीडी कालेज में विवाद के कारण छात्र संघ चुनाव के लिए अंतिम सूची का प्रकाश नहीं हो सका। चुनाव कमेटी की दिन भर चली पंचायत के बाद भी कोई निर्णय नहीं हो पाया। गुरुवार को नामांकन पत्र वापस लेने के लिए तिथि निर्धारित की गई थी। लेकिन एक प्रत्याशी के विवाद के कारण सूची प्रकाशन का मामला लटक गया। चुनाव कमेटी ने तय किया 26 अक्तूबर को लीगल एडवाइज लेने के बाद ही चुनाव के लिए अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
छात्र संघ चुनाव के लिए 23 अक्तूबर को नामांकन कराया गया था। दस पदों के लिए कुल 38 छात्रों ने नामांकन किया था। 24 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की गई। जिसमें अध्यक्ष पद के एक प्रत्याशी का पर्चा निरस्त कर दिया था। 25 अक्तूबर को नामांकन पत्र वापस लेने के तिथि तय की गई थी। दो प्रत्याशियों ने अपना पर्चा वापस ले लिया था। जबकि दो प्रत्याशियों का पर्चा कर दिया गया था। अध्यक्ष पद के एक प्रत्याशी का पर्चा निरस्त होने के बाद कालेज में हंगामा खड़ा हो गया। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी ने पर्चा निरस्त होने पर विरोध जताना शुरू कर दिया। जिसके कारण पर्चा वापसी के बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाश नहीं हो सका। देर शाम तक चली पंचायत के बाद भी कोई निर्णय नहीं हो सका। कालेज के प्राचार्य डा. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि कानूनी सलाह लेने के बाद 26 अक्तूबर को छात्र संघ चुनाव के लिए अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा।