फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पूजा पंडाल में शाहगंज दुर्गा पूजा समिति रही प्रथम

पूजा पंडाल में शाहगंज दुर्गा पूजा समिति रही प्रथम

Thu, 25 Oct 2018 12:51 AM IST
Updated Thu, 25 Oct 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
पूजा पंडाल में शाहगंज दुर्गा पूजा समिति रही प्रथम
शाहगंज। नगर के गांधीनगर कलेक्टरगंज स्थित लीला मंचन स्थल पर मंगलवार की रात श्रीराम लीला समिति द्वारा पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें पूजा पण्डाल, शोभायात्रा, लाग आदि के निर्माण करने वालों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। शाहगंज दुर्गा पूजा समिति पंडाल में प्रथम रही।
विज्ञापन

शाहगंज नगर में 37 पूजा पंडाल में बनाए गए थे। जिसमें रोडवेज पर समाजवादियों द्वारा बनाए गये शाहगंज दुर्गा पूजा समिति के पण्डाल को प्रथम स्थान मिला। जबकि दुर्गा पूजा समिति नई आबादी व जय माता दी दुर्गा पूजा समिति महावीर कटरा को दूसरा स्थान मिला। वहीं मां शारदा नवरात्रि दुर्गा पूजा समिति तीसरे स्थान पर रहा। इसी प्रकार शोभायात्रा में जय माता दी दुर्गा पूजा समिति ने प्रथम, जय माँ सिंह सवार दुर्गा पूजा समिति ने दूसरा व पूज्नोत्सव समिति ने तीसरा स्थान हासिल किया। लाग निर्माण में गणेश वंदना व स्वच्छ भारत मिशन के निर्माताओं को सम्मानित किया गया। रामलीला दशहरा के दौरान राम रथ को अपने कंधे पर उठाने वाले 20कहारों सहित लाग निर्माताओं, हनुमान की भूमिका निभाने वाले नीरज जायसवाल, पवन जायसवाल, हनुमानजी अग्रहरि, अजेंद्र अग्रहरि, खूनी की भूमिका निभाने वाले महेंद्र धरकार, रथ निर्माण के सहयोगी सुभाष यादव, शिवकुमार नेता, गिरधारी लाल अग्रहरि आदि को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अश्वनी अग्रहरि ने समिति के आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया। संचालन फिरतू राम यादव ने किया। इस अवसर पर संरक्षक मंडल के ओमप्रकाश जायसवाल, जवाहिरलाल अग्रहरि, श्यामजी गुप्ता, लालचंद विश्वकर्मा, गौतम जायसवाल, संदीप जायसवाल, अन्नू मोदनवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed