{"_id":"5bd0b783bdec22697b115ed5","slug":"15404050887-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहायक अध्यापक निलंबित, पांच का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहायक अध्यापक निलंबित, पांच का वेतन रोका
Updated Thu, 25 Oct 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सहायक अध्यापक का फर्जी हस्ताक्षर बनाने के आरोप में प्राथमिक विद्यालय आरा के सहायक अध्यापक को निलंबित कर दिया जबकि प्रशिक्षण में भाग न लेने पर पांच शिक्षकों का पांच दिन का वेतन रोक दिया गया है।
करंजाकला विकास खंड के आरा प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण मुख्य विकास अधिकारी ने किया था। इस दौरान पाया गया कि वहां मौजूद सहायक अध्यापक अरुण कुमार राय ने अनुपस्थित शिक्षक सुरेंश चंद्र पाठक के प्रार्थना पत्र पर फर्जी हस्ताक्षर बनाया था। सीडीओ की संस्तुति पर बीएसए ने सहायक अध्यापक अरुण कुमार राय को निलंबित कर जांच बैठा दी है। जबकि जिला स्तर पर आयोजित शिक्षा कायाकल्प प्रशिक्षण में सूचना के बाद भी हिस्सा न लेने के आरोप में पांच शिक्षकों का पांच दिन का वेतन रोक दिया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि 12 अक्तूबर से 16 अक्तूबर जिला मुख्यालय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित था। सूचना के बाद भी हिस्सा न लेने पर जितेंद्र कुमार सरोज सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय बलईपुर मुफ्तीगंज , राधेश्याम चौरसिया सहायक अध्यापक पूर्व माध्यमिक विद्यालय बदलापुर खुर्द बदलापुर , प्रिंयंका उपाध्याय प्रा.वि गोविंदपुर सिकरारा, विश्वेंद्र श्रीवास्तव रसूलाबाद नगर क्षेत्र और छेटेलाल खलीलपुर पूर्वमाध्यमिक विद्याय शाहगंज प्रशिक्षण में हिस्सा नहीं लिए। इनका पांच दिनों का वेतन रोक दिया गया है।