{"_id":"5bccc215bdec22697879b682","slug":"15401456524-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानदेय मिलने तक जारी रहेगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानदेय मिलने तक जारी रहेगा आंदोलन
Updated Sun, 21 Oct 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। माध्यमिक शिक्षक संघ वित्तविहीन गुट की बैठक में 23 अक्तूबर को जिलाविद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर आयोजित धरना प्रदर्शन को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई। गौतम बुद्ध इंटर कालेज में रविवार को संगठन के जिलाध्यक्ष मंगरू राम मौर्य की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष ने कहा कि वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों को जब तक सम्मानजनक मानदेय नहीं दिया जाएगा तब तक वित्तविहीन शिक्षक संघ चुप बैठने वाला नहीं है। अपने संघर्षों के बल पर अपने हक को लेकर ही रहेंगे।
उन्होंने कहा कि संयुक्त मोर्चा के संयोजक लालबिहारी यादव के निर्णय के मुताबिक 23 अक्तूबर को प्रदेश के सभी जिलों में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना प्रदर्शन होगा। उन्होंने सभी वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों से अपील की है कि 23 अक्तूबर को विद्यालय बंद कर 10 बजे धरना स्थल पर पहुंचे। संयुक्त मोर्चा अपने संघर्षों के बल पर 2019 के पहले मानदेय लागू कराना चाहता है। उन्होंने कहा कि आंदोलन में वित्तविहीन शिक्षक व कर्मचारियों की सेवा नियमावली बनाने और असंगत धारा 7(क) को सुसंगत धारा 74(क) में परिवर्तन की मांग भी शामिल है। बैठक में विवेकानंद यादव, लालचंद्र विश्वकर्मा समेत संगठन के अन्य लोग मौजूद थे।